फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   November 19: ODI World Cup 2023, Australia Head and Cummins shattered hopes of 140 crore Indians

19 नवंबर: एक साल पहले आज ही के दिन टूटा था 140 करोड़ भारतीयों का दिल, हेड और कमिंस ने उम्मीदों पर फेरा था पानी

Tue, 19 Nov 2024 05:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Nov 2024 05:28 PM IST
सार

अहमदाबाद में अपने घरेलू मैदान पर लाखों दर्शकों के बीच भारतीय टीम की हार पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस आज भी तंज कसते हैं। विराट कोहली के आउट होने पर स्टेडियम के शांत होने का आज भी वह उदाहरण देते हैं।

विज्ञापन
November 19: ODI World Cup 2023, Australia Head and Cummins shattered hopes of 140 crore Indians
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

आज यानी 19 नवंबर की तारीख शायद ही कोई भारतीय फैन भूल पाएगा। एक साल पहले यानी 19 नवंबर 2023 को आज ही के दिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में शिकस्त दी थी। उस हार को मिले एक साल बीत चुके हैं, लेकिन जख्म अब भी ताजा है। भारतीय टीम ने उस पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था। राउंड रॉबिन स्टेज में पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने समेत लगातार 10 मैच जीते थे, लेकिन किस्मत को फाइनल में कुछ और ही मंजूर था। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दृढ़ मानसिकता का उदाहरण पेश किया और टीम इंडिया को शिकस्त दी। अहमदाबाद में अपने घरेलू मैदान पर लाखों दर्शकों के बीच भारतीय टीम की हार पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस आज भी तंज कसते हैं। विराट कोहली के आउट होने पर स्टेडियम के शांत होने का आज भी वह उदाहरण देते हैं।
विज्ञापन


फाइनल में हार गया भारत
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।
विज्ञापन


कोहली और राहुल ने लगाया अर्धशतक
भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 रनों का योगदान दिया। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रवींद्र जडेजा नौ, मोहम्मद शमी छह, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चार-चार रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह एक रन ही बना पाए। मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप में पहली बार ऑलआउट हुई भारतीय टीम
भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित, कोहली और राहुल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार बड़े मौके पर फेल हो गए। भारत पहली बार इस विश्व कप में ऑलआउट हुआ है और मैच भी हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed