{"_id":"81e2206b34a6b09e8c4a79ade7359686","slug":"no-pakistan-team-in-clt20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग T20 में नहीं होगी पाक की चैंपियन टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस लीग T20 में नहीं होगी पाक की चैंपियन टीम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस लीग टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान की एक क्रिकेट टीम के भारत आने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो गई है।
विज्ञापन
भारत इस बार चैंपियंस लीग की मेजबानी कर रहा है और पाकिस्तान की ओर से फैसलाबाद वोल्व्स को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यहां आना था लेकिन भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से पाक टीम को वीजा देने से इनकार कर दिया है।
दोनों देशों की सीमा पर बार-बार हो रही गोलीबारी से दोनों के बीच रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी और भारत में पाक के खिलाफ खासी नाराजगी है।
सरकार से जुड़े सूत्र बताते हैं कि भारत सरकार के पाक टीम को वीजा नहीं दिए जाने के पीछे सुरक्षा मुख्य वजह है। टूर्नामेंट के मैच कई शहरों में होने हैं और ऐसे में पाक टीम को हर जगह सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन
फैसलाबाद की टीम को वीजा नहीं मिलने से एक बार फिर पाक की टीम का चैंपियंस लीग में खेलने का सपना टूट गया। चैंपियंस लीग में एक बार भी पाक की टीम नहीं खेल सकी है।
विज्ञापन
मिस्बाह-उल-हक की की अगुवाई वाली फैसलाबाद वोल्व्स पाकिस्तान टी-20 की चैंपियन टीम है। बीसीसीआई ने 17 सितंबर से शुरू हो रही चैंपियंस लीग में भाग लेने के लिए फैसलाबाद को निमंत्रित किया था। पाक की इस टीम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं जिनमें सईद अजमल बड़ा नाम है।
चैंपियंस लीग के मुकाबले 17 सितंबर से छह अक्टूबर तक चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली और रांची में खेले जाने हैं।
बीसीसीआई ने पहले ही बता दिया था कि अगर लीग में फैसलाबाद को भारत आने की अनुमति नहीं मिलती है तो उनकी जगह किसी और टीम को नहीं बुलाया जाएगा।