{"_id":"942bc130-6a28-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"no-one-team-coming-pakistan-says-pcb-ex-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई विदेशी टीम पाक नहीं आ रही: शहरयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोई विदेशी टीम पाक नहीं आ रही: शहरयार
कराची/एजेंसी
Updated Tue, 29 Jan 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान का मानना है कि पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति खराब हुई है और संभवत: ही कोई विदेशी टीम भविष्य में यहां का दौरा करेगी। शहरयार ने कहा, ‘पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति पिछले कुछ सालों में खराब हुई है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि ऐसे समय में कोई देश अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा। पाकिस्तान सुपर लीग के लिए भी पीसीबी शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ियों को प्रभावित करने में विफल रहेगा। हालांकि दूसरे और तीसरे दर्जे के खिलाड़ी इसमें खेलने के लिए आ सकते हैं।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पीसीबी ने बीसीसीआई से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भारतीय खिलाड़ियों को भेजने का अनुरोध किया था। यह पूछने पर कि क्या भारतीय खिलाड़ी लीग में हिस्सा लेंगे, पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा था कि पीसीबी सभी देशों के खिलाड़ियों के सीधे संपर्क में रहने के अलावा उनके बोर्ड से भी बात कर रहा है।
विज्ञापन