{"_id":"7251daac-1ae3-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"no-clean-chit-yet-to-tainted-ipl-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के दागी खिलाड़ियों को क्लीन चिट नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के दागी खिलाड़ियों को क्लीन चिट नहीं
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 20 Oct 2012 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने टीवी स्टिंग ऑपरेशन में फंसे तीन क्रिकेटरों के बयान शनिवार को दर्ज किए। हालांकि आयकर विभाग ने उन्हें अभी तक क्लीन चिट नहीं दी है। एक टीवी चैनल की ओर से किए गए इस स्टिंग में आईपीएल की विभिन्न टीमों के पांच खिलाड़ियों को पकड़ा गया था। इसमें चैनल के रिपोर्टर ने एक फर्जी कंपनी का एजेंट बनकर खिलाड़ियों से संपर्क साधा था।
विज्ञापन
चैनल ने इस स्टिंग के जरिए आईपीएल टीमों के मालिकों, आयोजकों और खिलाड़ियों में सौदेबाजी का खुलासा करने का दावा किया था। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने मनीष पांडे, मोहनीष मिश्रा और शलभ श्रीवास्तव के बयान दर्ज किए हैं। मनीष और मोहनीष पुणे वारियर्स के लिए, जबकि शलभ किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन
मोहनीष ने बयान में कहा कि टीम मालिक से 1.5 करोड़ रुपये हासिल करने की बात झूठी थी और यह झूठ उन्होंने उस एजेंट (रिपोर्टर) को प्रभावित करने के लिए बोला था। आयकर विभाग आईपीएल-5 में सट्टेबाजी के आरोपों की भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन