फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   no change in nz test team against india

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में कोई बदलाव नहीं

Mon, 27 Jan 2014 05:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Jan 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
no change in nz test team against india

न्यजीलैंड ने वनडे सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब टेस्ट सीरीज के लिए वही टीम उतारी है, जिसने वेस्ट इंडीज को 2-0 से धोया था।

विज्ञापन


भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। मेजबान कीवी टीम ने दिसंबर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन


मेजबान न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच छह फरवरी को ऑकलैंड के इडन पार्क में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में 14 फरवरी से शुरू होगा।

हालांकि इस टेस्ट टीम में मार्टिन गुप्टिल का नाम शामिल नहीं है जिन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाया था। गुप्टिल ने मई 2013 में कीवी टीम के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसी राइडर को रॉस टेलर के बैक-अप के रूप में टीम में रखा गया है। टेलर के घर टेस्ट सीरीज के दौरान दूसरे बच्चे का जन्म होना है, ऐसे में वह सीरीज बीच में ही छोड़ सकते हैं।

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीमः ब्रैंडन मैकुलम (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बॉल्ट, डग ब्रेसवेल, पीटर फुल्टन, हैमिश रदरफोर्ड, इश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, निल वेगनर, बीजे वाटलिंग और केन विलियम्सन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed