{"_id":"615ab3528ebc3e098662693e","slug":"nitish-rana-plays-cracking-pull-shot-against-holder-breaks-camera","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH: नीतीश राणा ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शानदार शॉट, बाउंड्री के बाहर रखा कैमरा टूटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs SRH: नीतीश राणा ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शानदार शॉट, बाउंड्री के बाहर रखा कैमरा टूटा
Mon, 04 Oct 2021 01:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:24 PM IST
सार
नीतीश राणा ने होल्डर के खिलाफ बेहतरीन पुल शॉट खेला और गेंद सीधे जाकर कैमरे पर लगी। इससे उसका लेंस टूट गया। हालांकि यह शॉच खेलने के कुछ समय बाद ही राणा आउट हो गए।
विज्ञापन
नीतीश राणा के शॉट से कैमरे का लेंस टूट गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता की टीम ने यूएई में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए सीजन का छठवां मैच जीत लिया है। यह टीम अब प्लेऑफ में पहुंचने से एक जीत दूर है। हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में कोलकाता के ओपनर शुमन गिल ने शानदार अर्धशतक लगाया और अपनी टीम की जीत की नींव रखी। उनके अलावा नीतीश राणा ने 25 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की लेकिन उनके एक शॉट ने बाउंड्री के बाहर रखा कैमरा तोड़ दिया। उनके इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोलकाता की पारी के 18वें ओवर में हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर गेंदबाजी कर रहे थे। नीतीश स्ट्राइक पर थे और उन्होंने होल्डर की छोटी गेंद पर शानदार पुल शॉट खेला। गेंद मिडविकेट की दिशा में गई और राशिद खान उसे पकड़ने के लिए भागे। राशिद गेंद तक नहीं पहुंच सके और यह गेंद जाकर सीधे बाउंड्री के बाहर रखे कैमरा पर लगी। इससे कैमरे का लेंस टूट गया। वहीं नीतीश के इस चौके की मदद से कोलकाता जीत के और करीब पहुंच गई। हालांकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर नीतीश आउट भी हो गए। इसके बाद दिनेश कार्तिक और कप्तान मार्गन ने मैच खत्म किया।

Nitish Rana breaks Camera lens😍#KKRvSRH #IPL2021 #NitishRana pic.twitter.com/7ItIPsK6rb
— Subuhi S (@sportsgeek090) October 3, 2021
विज्ञापन
गिल के साथ की अर्धशतकीय साझेदारी
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने सिर्फ 155 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताया। इस छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने शुरुआत में दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद गिल और नितीश ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़ें। इन दोनों के बीच हुई साझेदारी ने मैच कोलकाता के पक्ष में मोड़ दिया था। इसके बाद विकटेकीपर कार्तिक ने तीन चौके लगाकर औपचारिकता भी पूरी की। वहीं राणा ने 33 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाए।