फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nita Ambani selected as Sports Leader of the Year Female CII Scorecard 2023 jay shah and rcb also awarded

CII Sports Awards: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी का मिला बड़ा अवॉर्ड, जय शाह और RCB को भी पुरस्कार

Mon, 04 Dec 2023 09:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 04 Dec 2023 09:16 PM IST
सार

आरसीबी की टीम अब तक आईपीएल नहीं जीत पाई है, लेकिन वह सबसे मशहूर फ्रेंचाइजियों में एक है। उसकी फैन फॉलोइंग काफी है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर हमेशा सबकी नजरें होती हैं और वह आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में एक हैं।

विज्ञापन
Nita Ambani selected as Sports Leader of the Year Female CII Scorecard 2023 jay shah and rcb also awarded
नीता अंबानी और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को सीआईआई स्कोरकार्ड 2023 कार्यक्रम में 'स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर - फीमेल' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोमवार को नई दिल्ली में नीता अंबानी को भारत की खेल कहानी को आगे बढ़ाने में उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। खेल में उत्कृष्टता का मानक स्थापित करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन को 'भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट' पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर का पुरस्कार दिया गया। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) को स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, तमिलनाडु को खेलों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में सम्मानित किया गया।

 

आरसीबी की टीम अब तक आईपीएल नहीं जीत पाई है, लेकिन वह सबसे मशहूर फ्रेंचाइजियों में एक है। उसकी फैन फॉलोइंग काफी है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर हमेशा सबकी नजरें होती हैं और वह आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में एक हैं। आरसीबी के मैचों के दौरान स्टेडियम भरा हुआ रहता है और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed