फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   nine years down the line virat Kohli makes his international Debut in Dumulla

इस वजह से विराट के लिए बेहद स्पेशल है दाम्बुला का मैदान!

Sat, 19 Aug 2017 10:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 19 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
nine years down the line virat Kohli makes his international Debut in Dumulla
विराट कोहली - फोटो : twitter

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहली बार श्रीलंकाई धरती पर वनडे मैचों में पहली बार कप्तानी करेंगे। यह महज संयोग है कि विराट उसी मैदान में श्रींलका में पहली बार वनडे में कप्तानी करेंगे जिस मैदान पर 9 साल पहले उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। 

विज्ञापन


विराट ने साल 2008 में अगस्त में इसी मैदान पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। दाम्बुला का रनगिरी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम विराट के लिए इस वजह से उनके दिल के बेहद करीब है।  इस बारे में विराट ने शनिवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, ये मैदान मेरे लिए बहुत स्पेशल है। मैं जब शुक्रवार को यहां पहुंचा तो मेरे मन पिछली कई यादें ताजा हो गईं। मैं उस कुर्सी पर बैठा जो संयोगवश वही थी जिसपर मैं 9 साल पहले अपने डेब्यू वाले मैच में बैठा था। इसलिए इस मैदान से मेरे बहुस सारे खुशियों के पल जुड़े हैं। 
विज्ञापन


मैंने पहली बार किसी फॉर्मेट में भारत के लिए पहली बार पारी की शुरुआत की थी। ऐसा मैंने पहले कभी नहीं किया था। शुरुआती कुछ मैचों में ये मेरे लिए बेहद रोमांच भरा था। लेकिन 9 साल पहले ठीक उसी तारीख, उसी महीने उसी स्टेडियम को पीछे मुड़कर देखना बेहद सुखद है। इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता इसलिए तस्वीरें लेने का विचार मेरे मन में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी। विराट ने लिखा था इस स्पेशल कुर्सी पर, इस तारीख और इसी मैदान पर 9 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। बहुत-बहुत धन्यवाद!
 


18 अगस्त 2008 को विराट ने इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ मैच में गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत की थी। विराट करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में नुवान कुलशेखरा की गेंद पर 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए थे। पूरी टीम इंडिया अजंथा मेंडिस और मुथैया मुरलीधरन की फिरकी के फेर में फंसकर 46 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद श्रीलंका ने 15.1 ओवर शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया था।  


भारतीय टीम ने यहां 2004 से 17 वनडे मैच खेले हैं जिसमें नौ में उसे जीत मिली है। अगर यहां भारत और श्रीलंका के बीच मैचों की बात करें तो परस्पर 11 मैच खेले गए हैं जिनमें टीम इंडिया चार ही जीत पाई है।  ऐसे में विराट सेना रविवार को इस रिकॉर्ड में सुधार करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed