{"_id":"5aa90a174f1c1b8f778b55ad","slug":"nidahas-trophy-fifth-t20-bangladesh-players-to-wear-black-armbands-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvBAN: काली पट्टी बांधकर खेलेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, वजह है बेहद भावुक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvBAN: काली पट्टी बांधकर खेलेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, वजह है बेहद भावुक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश टीम
- फोटो : file
निदाहास ट्रॉफी में आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में बांग्लादेशी जब मैदान पर उतरेंगे तो उनके बाजुओं पर काली पट्टी बंधी होगी। दरअसल बांग्लादेश का एक प्लेन हाल ही में नेपाल में क्रैश हो गया था, जिसमें कई लोगों के मारे गए थे।
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, ''बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम फिलहाल श्रीलंका में निदाहास ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है। टीम प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत के खिलाफ मुकाबले में हाथ में काली पट्टी बांधकर उतरेगी।' इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक भी व्यक्त किया।'
विज्ञापन
इसके अलावा बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि यूएस-बांग्लादेश एयरलाइन के काठमांडू में क्रैश में मारे गए लोगों और उनके परिजनों के प्रति शोक वक्त करता है। साथ ही इस हादसे में घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता है।
विज्ञापन