{"_id":"5c388065bdec2273371b8adf","slug":"new-zealand-won-only-one-t2oi-by-35-runs-against-sri-lanka-at-auckland","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvSL: श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड ने जीता एकमात्र टी-20 मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvSL: श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड ने जीता एकमात्र टी-20 मैच
Fri, 11 Jan 2019 05:09 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 11 Jan 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Bracewell
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टी-20 में शानदार जीत दर्ज की। ऑकलैंड में खेले गए एकमात्र टी-20 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 35 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16.5 ओवर में 144 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए डॉन्ग ब्रेसवेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
इसके पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। महज 2 रन के स्कोर पर मेजबान टीम को मार्टिन गप्टिल (1) के रूप में झटका लगा। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम 100 रन के भीतर ही अपना 6 विकेट गंवा चुकी थी। कीवी टीम की तरफ से ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से कसुन रजिथा ने 44 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, मलिंगा ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत न्यूजीलैंड की टीम से अच्छी रही, बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। 118 रन के भीतर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मेहमान टीम की तरफ से ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन