फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand will tour Pakistan in december 2022 will play 15 matches

NZ vs PAK: दिसंबर 2022 से अप्रैल 2023 के बीच दो बार पाकिस्तान का दौरा करेगा न्यूजीलैंड, पांच महीने में दोनों के बीच 15 मैच

Mon, 20 Dec 2021 10:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 10:55 AM IST
सार

न्यूजीलैंड की टीम दिसंबर 2022 और अप्रैल 2023 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इनमें आठ वनडे मैच शामिल हैं। इसके जरिए कीवी टीम 2023 विश्वकप की तैयारी करेगी। 

विज्ञापन
New Zealand will tour Pakistan in december 2022 will play 15 matches
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड की टीम दो टेस्ट और तीन वनडे खेलने के लिए दिसंबर 2022 में पाकिस्तान जाएगी। इसके बाद अप्रैल 2023 में भी कीवी टीम पांट वनडे और पांच टी-20 खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस टीम ने 2021 टी-20 वर्ल्डकप से पहले पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। न्यूजीलैंड का कहना था कि पाकिस्तान में उनके खिलाड़ी सुरक्षित नहीं हैं। इसी वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैच शुरु होने से ठीक पहले अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान से वापस बुला लिया था। अब फिर से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान में खेलने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एलान किया है कि दिसंबर 2022 से अप्रैल 2023 के बीच न्यूजीलैंड की टीम दो बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। पहले दिसंबर में कीवी टीम दो टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलने आएगी। इसके बाद अप्रैल 2023 में दूसरी बार न्यूजीलैंड पाकिस्तान आकर पांच वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड ने सितंबर 2021 में अचानक ही पाकिस्तान से अपनी वापस बुला ली थी। इस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खासा नुकसान हुआ था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी
श्रीलंका की टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में लंबे समय तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला गया। सुरक्षा कारणों से किसी भी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। इसके बाद कुछ टीमें वहां गई, जिनकी सुरक्षा पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जमकर पैसा खर्च किया। इसी वजह से अब वहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लौट रहा है। श्रीलंका, जिम्मबाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के बाद अब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी पाकिस्तान का दौरा कर रही हैं। मार्च 2022 से अप्रैल 2023 के बीच पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कुल आठ टेस्ट, 11 वनडे और 13 टी-20 मैचों की मेजबानी करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed