{"_id":"5e3eacb78ebc3ee5a72bc346","slug":"new-zealand-vs-india-virat-kohli-says-after-series-loss-first-half-we-let-things-slip-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZ vs IND: कैसे पलटा मैच का पासा, आखिर कहां हारी टीम इंडिया?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs IND: कैसे पलटा मैच का पासा, आखिर कहां हारी टीम इंडिया?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 09 Feb 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे में भारतीय टीम को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया तीन मैचों की वन-डे सीरीज गंवा दी। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 फरवरी को माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑकलैंड के इडेन पार्क में शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 273/8 का स्कोर खड़ा किया। मार्टिन गप्टिल (79) और रॉस टेलर (73) ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में टीम इंडिया 251 रन पर ही सिमट गई। मैच के साथ-साथ सीरीज भी हार गई। आइए जानते हैं सीरीज हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने क्या कहा?
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
सीरीज हारने के बाद भारतीय कप्तान कोहली ने कहा, 'दो अच्छे मुकाबले हुए और बेशक प्रशंसकों के लिए ये मैच बहुत अच्छे रहे। पहले हाफ में मैच यहीं हाथ से फिसल गया। रविंद्र जडेजा और युवा बल्लेबाज नवदीप सैनी ने शानदार बल्लेबाजी की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'इस साल टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के मुकाबले अधिक मायने नहीं रखते हैं लेकिन इसके जरिए हमें ऐसे लोग मिल रहे हैं जो दबाव में भी अच्छा खेल दिखा सकते हैं और यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है। मैं नहीं जानता था कि सैनी इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते थे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।