फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand took a big decision former coach Vikram Rathour joined the coaching staff

Vikram Rathour: भारत पहुंचते ही न्यूजीलैंड ने लिया बड़ा फैसला, पूर्व कोच विक्रम राठौर कोचिंग स्टाफ में शामिल

Fri, 06 Sep 2024 10:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Sep 2024 10:01 PM IST
सार

हेराथ को अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। राठौर केवल अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम के साथ रहेंगे।

विज्ञापन
New Zealand took a big decision former coach Vikram Rathour joined the coaching staff
विक्रम राठौर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ को अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शुक्रवार को न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। न्यूजीलैंड दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए श्रीलंका जाने से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगा। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स परिसर में खेला जाएगा।
विज्ञापन

राठौर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड की टीम को अक्तूबर-नवंबर में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। हेराथ को अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। राठौर केवल अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को जिताया विश्व कप
राठौर इससे पहले राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाले भारतीय कोचिंग स्टाफ में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल थे। इस साल जून में भारत की टी20 विश्व कप में जीत के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed