फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand sixth win over Bangladesh in World Cup Kane Williamson scored a half century got injured again

NZ vs BAN: विश्व कप में बांग्लादेश पर न्यूजीलैंड की छठी जीत; केन विलियम्सन ने लगाया अर्धशतक, फिर हुए चोटिल

Fri, 13 Oct 2023 11:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Fri, 13 Oct 2023 11:07 PM IST
सार

न्यूजीलैंड को इस जीत से दो अंक मिले। उसके तीन मैचों में कुल छह अंक हो गए। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट +1.604 है और वह पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे पायदान पर खिसका दिया।

विज्ञापन
New Zealand sixth win over Bangladesh in World Cup Kane Williamson scored a half century got injured again
केन विलियम्सन चोटिल हुए - फोटो : BLACKCAPS/X

विस्तार

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को वनडे विश्व कप के 11वें मैच में हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 42.5 ओवर में दो विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टूर्नामेंट में यह उसकी यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले उसने इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


विश्व कप में बांग्लादेश पर न्यूजीलैंड की यह छठी जीत है। उसे अब तक बांग्लादेशी टीम के खिलाफ इस टूर्नामेंट के इतिहास में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। एक टीम के खिलाफ विश्व कप में बिना हारे लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में न्यूजीलैंड की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गई। उसने वेस्टइंडीज की बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज का जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड 6-0 है। वहीं, भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ 7-0 और पाकिस्तान का श्रीलंका के खिलाफ 8-0 है।
विज्ञापन

New Zealand sixth win over Bangladesh in World Cup Kane Williamson scored a half century got injured again
केन विलियम्सन और डेरिल मिचेल - फोटो : सोशल मीडिया
मिचेल और विलियम्सन ने दिलाई जीत
न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन ने 78 रन की पारी खेली। वह हाथ के अंगूठे में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए। न्यूजीलैंड की टीम ने उम्मीद जताई है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वह आगे के मैचों में खेल सकते हैं। एक्स-रे के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा। विलियम्सन के अलावा डेवोन कॉन्वे ने 45 रन का योगदान दिया। रचिन रवींद्र नौ रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 16 रन बनाए। मुस्तफिजूर रहमान और शाकिब अल हसन को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

New Zealand sixth win over Bangladesh in World Cup Kane Williamson scored a half century got injured again
मुशफिकुर रहीम - फोटो : सोशल मीडिया
रहीम ने बांग्लादेश के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
इससे पहले बांग्लादेश के लिए अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। अनुभवी खिलाड़ी महमूदुल्लाह ने नाबाद 41 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 40 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन, ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

New Zealand sixth win over Bangladesh in World Cup Kane Williamson scored a half century got injured again
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
अंक तालिका का हाल
न्यूजीलैंड को इस जीत से दो अंक मिले। उसके तीन मैचों में कुल छह अंक हो गए। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट +1.604 है और वह पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे पायदान पर खिसका दिया। अफ्रीकी टीम के दो मैचों में चार अंक हैं और उसका नेट रनरेट +2.360 है। भारत और पाकिस्तान के भी दो-दो मैचों में चार-चार अंक हैं। दोनों का नेट रनरेट क्रमश: +1.500 और +0.927 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed