फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WTC: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पछाड़ा, बनी टेस्ट की नंबर-1 टीम

Sun, 13 Jun 2021 05:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Jun 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
New Zealand reclaim the top spot in the ICC Test team rankings ahead of the WTC21 final
भारतीय टीम - फोटो : social media

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारतीय टीम एक स्थान नीचे आ गई है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहले पायदान पर पहुंच गई है। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराने के बाद कीवी टीम रैंकिंग में 123 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर पहुंची। वहीं, भारतीय टीम दूसरे स्थान (121 रेटिंग) पर आ गई है। बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कीवियों ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड ने 22 साल बाद टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1999 में टेस्ट सीरीज में हराया था। बता दें कि दोनों टीमों के बीच लॉर्ड्स पर खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल 18 जून से साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जाना है। 


 

New Zealand reclaim the top spot in the ICC Test team rankings ahead of the WTC21 final
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC@twitter

इंग्लैंड ने पहली पारी में 303 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 388 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 85 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 122 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी और वेगनर ने तीन-तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड को मैच व सीरीज जीतने के लिए 38 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर ली। 



New Zealand reclaim the top spot in the ICC Test team rankings ahead of the WTC21 final
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC@twitter

38 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट छह रनों पर गिर गया। उसके बाद आठ रन पर विल यंग भी चलते बने। न्यूजीलैंड के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद ऐसा लगा कि इंग्लैंड कुछ करिश्मा करेगा। लेकिन कप्तान टॉम लॉथम ने किसी तरह की अनहोनी से टीम को बचा लिया। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन ने 1-1 विकेट लिया। दूसरे टेस्ट में कप्तानी कर रहे टॉम लाथम ने मैच जीतने के बाद कहा, हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया, इन चार दिनों में हमने गजब की क्रिकेट खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand reclaim the top spot in the ICC Test team rankings ahead of the WTC21 final
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

वहीं, जो रूट अपनी कप्तानी में इंग्लैंड की धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज हारे हैं। बर्मिंघम टेस्ट में छह विकेट लेने वाले मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया। वहीं डेवोन कॉन्वे और रोरे बर्न्स को सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुस्कार से पुरस्कृत किया गया। बता दें कि आंकड़ों की बात करें तो न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में तीसरी बार टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले कीवी टीम ने 1986 और 1999 में टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को उनके घर में हराया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed