फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand: New Zealand-Windies controversial 1980 series umpire Fred Goodall died at the age of 83

न्यूजीलैंड : 1980 में न्यूजीलैंड-विंडीज विवादास्पद सीरीज के अंपायर फ्रेड गुडाल का 83 वर्ष में निधन

Wed, 20 Oct 2021 08:21 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 08:21 AM IST
सार

अंपायर फ्रेड गुडाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ 1980 में हुई सीरीज के लिए जाना जाता है। कप्तान क्लाइव लॉयड की अगुआई में वेस्टइंडीज की टीम विश्व क्रिकेट की सुपरस्टार थी और ऑस्ट्रेलिया के पहली बार टेस्ट शृंखला जीतने के बाद तीन टेस्ट और एक वनडे खेलने न्यूजीलैंड आई थी।
 

विज्ञापन
New Zealand: New Zealand-Windies controversial 1980 series umpire Fred Goodall died at the age of 83
क्रिकेट अंपायर फ्रेड गुडाल - फोटो : twitter

विस्तार

न्यूजीलैंड के क्रिकेट अंपायर फ्रेड गुडाल का निधन हो गया है। गुडाल 83 बरस के थे। गुडाल ने 1965 से 1988 के बीच 24 टेस्ट और 15 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की।

विज्ञापन


उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 1980 में हुई सीरीज के लिए जाना जाता है। कप्तान क्लाइव लॉयड की अगुआई में वेस्टइंडीज की टीम विश्व क्रिकेट की सुपरस्टार थी और ऑस्ट्रेलिया के पहली बार टेस्ट शृंखला जीतने के बाद तीन टेस्ट और एक वनडे खेलने न्यूजीलैंड आई थी।
विज्ञापन


होल्डिंग ने मारी थी स्टंप पर लात
पहले टेस्ट की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने स्टंप को लात मारकर गिरा दिया जब जॉन पार्कर के खिलाफ उनकी अपील को नकार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके फैसलों से नाराज विंडीज टीम ने कर दिया था ड्रेसिंग रूम से बाहर आने से इनकार  
दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन गुडाल के अंपायरिंग फैसलों से नाराज वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम से बाहर आने से इनकार कर दिया और कहा कि गुडाल को हटाए जाने पर ही वे मैदान पर उतरेंगे। बाद में न्यूजीलैंड के कप्तान ज्यौफ होवार्थ ने मेहमान टीम को मनाया। वे तो स्वदेश लौटना चाहते थे। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के हस्तक्षेप के कारण हालांकि वे वापस नहीं लौटे।


क्रॉफ्ट ने मारी थी टक्कर
क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन गुडाल ने क्रॉफ्ट के खिलाफ कई नो बॉल दी और रिचर्ड हैडली के खिलाफ विकेट के पीछे कैच की उनकी अपील भी खारिज कर दी। अगली गेंद करने के लिए दौड़ते हुए क्रॉफ्ट ने गेंद फेंकने से पहले गुडाल को जोरदार टक्कर मार दी।  ऐसा लगा था कि क्रॉफ्ट ने यह जानबूझकर किया लेकिन इस तेज गेंदबाज ने हमेशा कहा कि ऐसा दुर्घटनावश हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed