फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand mosques shooting: Christchurch Test match between Bangladesh and New zealand cancelled

क्राइस्टचर्च फायरिंग: न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच रद्द

Fri, 15 Mar 2019 10:09 AM IST
sapna singla स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Fri, 15 Mar 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
New Zealand mosques shooting: Christchurch Test match between Bangladesh and New zealand cancelled
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी और कई लोगों के मारे जाने के बाद पूरा देश हाई अलर्ट पर है। खबर आ रही है कि कल से क्राइस्टचर्च में ही शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को भी रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

इसकी जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी दी। एक अधिकारी ने बताया कि अभी खेल के प्रति कोई विचार नहीं है। यह हमला अभी सबसे बड़ी चिंता का विषय है. खिलाड़ियों को अभी कुछ समय देना चाहिए।

विज्ञापन
  


 

बाल-बाल बची बांग्लादेशी क्रिकेट टीम

New Zealand mosques shooting: Christchurch Test match between Bangladesh and New zealand cancelled
बांग्लदेश क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, जिस वक्त मस्जिद में गोलीबारी हुई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम वहां पर ही मौजूद थी। हालांकि, टीम के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बाल-बाल बचे बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ट्वीट कर अपनी आपबीती भी सुनाई। बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने भी ट्वीट कर बताया कि उनकी पूरी टीम इस समय सुरक्षित है, आप हमें दुआओं में याद रखें।
 




मुश्फिकुर रहीम ने भी ट्वीट किया
 


मौका-ए-वारदात का वीडियो
 

 

कई लोगों के मारे जाने की खबर

New Zealand mosques shooting: Christchurch Test match between Bangladesh and New zealand cancelled
क्राइस्टचर्च मस्जिद में घायल - फोटो : सोशल मीडिया

इस गोलीबारी में मरने वाली की संख्या अभी साफ नहीं है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस गोलीबारी में करीब दो दर्जन से अधिक की मौत हुई है। बंदूकधारी के हमले के बाद लोगों की भीड़ मस्जिद के दरवाजों से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। मस्जिद के इमाम अहमद अल-महमूद ने कहा कि बंदूकधारी अंदर घुसा और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed