{"_id":"662f42d8acd1f9480601f8d1","slug":"new-zealand-cricket-board-t20-wc-2024-team-announcement-in-unique-style-viral-2-kids-in-press-conference-ipl-2024-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: दो बच्चों ने खास अंदाज में की कीवी टीम की घोषणा, वनडे विश्व कप में दिखा था खिलाड़ियों का परिवार, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: दो बच्चों ने खास अंदाज में की कीवी टीम की घोषणा, वनडे विश्व कप में दिखा था खिलाड़ियों का परिवार, VIDEO
Mon, 29 Apr 2024 12:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)।

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:26 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो बच्चों को भेजा। पिछले साल वनडे विश्व कप में ब्लैक-कैप्स ने अपने खास अंदाज से सभी को चौंकाया था।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने खास अंदाज में टीम की घोषणा की
- फोटो : NZC
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा निर्धारित समय सीमा से दो दिन पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। केन विलियमसन के नेतृत्व में कीवी ने स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम चुनी। इनमें फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, कीवी टीम की घोषणा जिस तरीके से हुई, उसने क्रिकेट और सोशल मीडिया की दुनिया को हैरान कर रख दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सिर्फ अभी ही नहीं, बल्कि पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप के लिए भी जिस तरीके से टीम का एलान किया था, उसने सभी को चौंकाया था।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो बच्चों को भेजा। एंगस नाम का एक लड़का और मटिल्डा नाम की एक लड़की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इन दोनों ने ही सभी खिलाड़ियों के नाम बताए, जिन्हें टी20 विश्व कप के लिए चुना गया है।

Join special guests Matilda and Angus at the squad announcement for the upcoming @t20worldcup in the West Indies and USA. #T20WorldCup pic.twitter.com/6lZbAsFlD5
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) April 29, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
वनडे विश्व कप में ऐसा हुआ था
इससे पहले पिछले साल हुए वनडे विश्व कप के लिए कीवी खिलाड़ियों की पत्नियों और परिवार के अन्य सदस्यों ने टीम का एलान किया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन खिलाड़ियों की पत्नी, पार्टनर, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे, जिन्हें वनडे विश्व कप के लिए चुना गया था। इस खास अंदाज को दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सभी को चौंका दिया।

Our 2023 @cricketworldcup squad introduced by their number 1 fans! #BACKTHEBLACKCAPS #CWC23 pic.twitter.com/e7rgAD21mH
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) September 11, 2023
कोच गैरी स्टीड ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि जून के पहले हफ्ते में शुरू होने वाले टी20 टूर्नामेंट के दौरान टीमों के बीच अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रखकर टीम का चयन किया गया है। कीवी टीम ने हाल ही में कई सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान का दौरा किया था, क्योंकि सीनियर खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं। माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में कीवी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ की। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। ऐसे में दिग्गजों की वापसी से यह टीम काफी मजबूत दिख रही है।
न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप टीम
केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

एक मई तक टीमों को करना है एलान
टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से होने जा रही है। न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का एलान करने वाला पहला देश है। आईसीसी ने सभी टीमों के लिए संभावित 15 के एलान की अंतिम तारीख एक मई तक रखी है। अगले कुछ दिनों में कई देश अपनी-अपनी टीमों का एलान कर सकते हैं। भारतीय टीम का एलान एक मई को होने की संभावना है। कीवी टीम अपने अभियान की शुरुआत सात जून को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। 29 जून को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।