फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand cricket announced his cricket schedule against India for odi and t-20 series

9 साल बाद न्यूजीलैंड जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम, 23 जनवरी को नेपियर में पहला मुकाबला

Tue, 31 Jul 2018 08:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
New Zealand cricket announced his cricket schedule against India for odi and t-20 series

भारतीय क्रिकेट टीम लगातार क्रिकेट खेल रही है। आईपीएल के बाद सीधे इंग्लैंड के साथ 3 महीने लंबी सीरीज, इसके बाद सितंबर में एशिया कप फिर अक्टूबर-नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज होगी। साल का अंत और 2019 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से होगी।

विज्ञापन


इसके बाद अब न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम की भी घोषणा हो चुकी है। 23 जनवरी 2019 से न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत होगी। यहां उन्हें पांच वनडे और तीन T-20 मैच खेलने हैं। सीरीज के अगले दो मैच माउंट मोनगानुई में 26 और 28 जनवरी को खेले जाएंगे, जबकि चौथा वनडे 31 जनवरी को हेमिल्टन में होगा।
विज्ञापन


सीरीज का आखिरी मैच तीन फरवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा। तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत वेलिंगटन में छह फरवरी को होगी, जबकि सीरीज के अगले दो मैच आकलैंड और हैमिल्टन में आठ और 10 फरवरी को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम भी फरवरी की शुरुआत में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी जो उसी दिन खेले जाएंगे जिस दिन पुरुष टीम के मैच होंगे। भारत के मेजबान प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के साथ समझौते के तहत न्यूजीलैंड क्रिकेट आठ फरवरी को आकलैंड में होने वाले दूसरे पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा सभी मैचों की शुरुआत एक घंटा देरी से करेगा। 

भारतीय पुरुष टीम के न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है

23 जनवरी: पहला वनडे, नेपियर 

26 जनवरी: दूसरा वनडे, माउंट मोनुनगाई 

28 जनवरी: तीसरा वनडे, माउंट मोनुनगाई 

31 जनवरी: चौथा वनडे, हेमिल्टन 

3 फरवरी: पांचवां वनडे, वेलिंगटन 

6 फरवरी: पहला टी-20, वेलिंगटन 

8 फरवरी: दूसरा टी-20, आकलैंड 

10 फरवरी: तीसरा टी-20, हेमिल्टन 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed