{"_id":"3144e3e0-55d7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"new-zealand-close-to-embarrassing-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक हार के करीब न्यूजीलैंड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शर्मनाक हार के करीब न्यूजीलैंड
केप टाउन/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jan 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की हार लगभग निश्चित दिख रही है। पहली पारी में महज 45 रन पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने मैच के दूसरे दिन अपनी पारी आठ विकेट पर 347 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत हालांकि ठीक रही लेकिन टी ब्रेक के बाद खबर लिखे जाने तक उसके चार विकेट 157 रन पर गिर चुके थे। कप्तान ब्रेंडन मैककुलम 51 रन बनाकर आउट हुए जबकि डीन ब्राउनली 67 रन बनाकर खेल रहे हैं। केन विलियमसम 15 और डेनियल फ्लीन 14 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
झटके के बाद शोक में डूबा न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 45 रन पर सिमटने के बाद पूरा न्यूजीलैंड शोक में डूब गया है। स्थानीय मीडिया और क्रिकेटप्रेमियों ने प्रदर्शन को बेहद शर्मनाक और खौफनाक करार दिया है। एक खेलप्रेमी ने तो इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख पर लगा धब्बा करार दिया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड लेराल्ड के वरिष्ठ खेल पत्रकार डेविड लेगाट ने अपने कॉलम में लिखा, ‘न्यूजीलैंड के क्रिकेट पर तीन दशक तक की गई अपनी रिपोर्टिंग के दौरान मैंने इतना खराब प्रदर्शन कभी नहीं देखा। मैच के साढे़ छह घंटों के दौरान सब कुछ गलत हुआ। बल्लेबाजी के तहत-नहस होने के बाद गेंदबाज भी पनाह मांगते नजर आए। क्षेत्ररक्षण भी बचकाना ही रहा।’ न्यूजीलैंड टीम के नए कोच माइक हेसन द्वारा पूर्व कप्तान रोस टेलर को दक्षिण अफ्रीका दौरे से ठीक पहले टीम से बाहर करने का निर्णय भी इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद तूल पकड़ने लगा है।
विज्ञापन