फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand beats pakistan by 8 wickets at nelson

PAKvNZ: पाक गेंदबाजों पर गप्टिल का बल्ला कहर बनकर टूटा, खेली मैच विनिंग पारी

Thu, 11 Jan 2018 08:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
new zealand beats pakistan by 8 wickets at nelson
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File
मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर की शानदार बैटिंग के बदौलत न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे वन-डे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। मंगलवार को नेलसन में खेले गए इस मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 246 रन बनाए, लेकिन मैच में हुई बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस के अनुसार मेजवान टीम को 25 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने महज 23.5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनर कॉलिन मुनरो बिना खाता खोले ही मोहम्मद आमिर के शिकार हुए। इसके बाद आए कीवी कप्तान केन विलियमसन भी 40 बॉल पर 19 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ही मैच में बारिश ने खलल डाली। बारिश रुकने के बाद मैच को छोटा करके 25 ओवर में 151 रन का कर दिया। 
विज्ञापन


बारिश रुकने के बाद ओपनर मार्टिन गप्टिल ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 71 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 86 रन की नाबाद पारी खेली। मैच में गप्टिल को रॉस टेलर का साथ मिला, टेलर ने 43 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। गप्टिल को उनकी इस मैच विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः पूर्व कप्तान ने कहा- 'PAK टीम को होना है सफल, तो अपनाए टीम इंडिया का यह बेहतरीन फॉर्मूला'


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तानी टीम का पहला विकेट 5 रन पर इमाम उल हक (2) के रूप में गिरा, उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने मुनरो के हाथों कैच कराया। इसके बाद अजहर अली (6) और बाबर आजम (10) के विकेट भी गिर गए और स्कोर 39/3 हो गया।

इसके बाद मोहम्मद हफीज (60) ने शोएब मलिक (27) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े, तभी मलिक भी एस्टल टॉड का शिकार बन गए। निचले क्रम में शादाब खान ने 52 रनों की संयमित पारी खेली और उनके साथ हसन अली ने 31 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 51 रन बनाए और टीम का स्कोर 9 विकेट पर 246 रन पर पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए फर्ग्युसन ने 3 तथा साउदी और एस्टल ने 2-2 विकेट चटकाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed