फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan should have a coach like india have rahul dravid feels ramiz raja

पूर्व कप्तान ने कहा- 'PAK टीम को होना है सफल, तो अपनाए टीम इंडिया का यह बेहतरीन फॉर्मूला'

Tue, 02 Jan 2018 09:40 AM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
pakistan should have a coach like india have rahul dravid feels ramiz raja
पाकिस्तान जूनियर क्रिकेट टीम - फोटो : file photo

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (पीसीबी) को सलाह दी है कि वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नक्शेकदम पर चलते हुए अंडर-19 टीम के साथ राहुल द्रविड़ के जैसे पूर्व खिलाड़ी को कोच पद पर नियुक्त करे।

विज्ञापन


राजा ने कहा, 'मेरे ख्याल से पीसीबी को भी पूर्व टेस्ट खिलाड़ी को नियुक्त करना चाहिए, जो काफी सम्मानित हो। उसे राष्ट्रीय जूनियर टीम के साथ जुड़ना चाहिए, बिलकुल वैसे ही, जैसे टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ को अंडर-19 व इंडिया 'ए' के साथ कोच पद के लिए नियुक्त किया है।'
विज्ञापन


राजा ने जोर देकर कहा कि युवा स्तर पर प्रतिभा की तलाश करके उसे भविष्य के लिए तैयार करना टीम की उपलब्धियों से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों की पहचान से ज्यादा महत्वपूर्ण टीम का जीतना है। जो प्रतिभाशाली है, उसे आप शिक्षित कीजिये और फिर भविष्य के लिए तैयार कीजिये। टीम इंडिया को राहुल द्रविड़ की मौजूदगी से काफी फायदा मिल रहा है, जो युवाओं के आदर्श रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा ने ध्यान दिया कि जब किसी युवा को द्रविड़ जैसा अध्यापक और मेंटर मिल जाए, तो वह बहुत कुछ सीख सकता है और फिर बेहतर व्यक्ति तथा खिलाड़ी बन सकता है। बकौल राजा, 'पाकिस्तान को भी अंडर-16 और अंडर-19 लेवल में व्यक्तिगत प्रदर्शनों पर ध्यान देना चाहिए, जो आगे चलकर देश का नाम रोशन करे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed