फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand beat bangladesh by 8 wickets in first ODI

मार्टिन गप्टिन की धमाकेदार वापसी, न्यूजीलैंड ने पहले वन-डे में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया

Wed, 13 Feb 2019 04:15 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
new zealand beat bangladesh by 8 wickets in first ODI
मार्टिन गप्टिल - फोटो : getty

मार्टिन गप्टिल की शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले वन-डे में बांग्लादेश को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। बांग्लादेश के 233 रनों के लक्ष्य को कीवी टीम ने 44.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज ने शानदार वापसी करते हुए 116 गेंदों पर  8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 117 रन की पारी खेली। इसके अलावा हेनरी निकोल्स (53) ने अर्धशतक ठोका। जबकि रॉस टेलर ने 45 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


इससे पहले मोहम्मद मिथुन के अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 48.2 ओवर में 232 रन बनाए। मिथुन ने 62 रन बनाए जो उस समय क्रीज पर आये थे जब बांग्लादेश ने 42 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का बांग्लादेश का फैसला गलत साबित हुआ। मिथुन का यह तीसरा वनडे अर्धशतक है और इसके लिये उसने 90 गेंद खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के खिलाफ वनडे सीरीज हारने वाली कीवी टीम के लिये स्पिनर मिशेल सेंटनर और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने तीन तीन विकेट लिए। बांग्लादेश को दूसरे ही ओवर में पहला झटका तमीम इकबाल के रूप में लगा जबकि लिटन दास भी ज्यादा देर टिक नहीं सके । स्कोर बोर्ड पर 19 रन टंगे थे कि बांग्लादेश के दो विकेट गिर गए।


मुशफिकर रहीम पांच रन बनाकर बोल्ट का शिकार हुए। सौम्य सरकार ने 22 गेंद में 30 रन बनाये जो मैट हेनरी को रिटर्न कैच देकर लौटे। वहीं शब्बीर रहमान ने सेंटनर की गेंद पर स्वीप शाट खेलने की कोशिश की और उनका पैर फिसल गया। विकेटकीपर टाम लाथम ने गिल्लियां बिखेरने में देर नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed