BAN vs NZ: ढाका पहुंचने के 48 घंटे बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन कोरोना पॉजिटिव
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन बांग्लादेश पहुंचने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि एलेन का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। रवानगी से पहले उनके सभी टेस्ट निगेटिव आए थे। वहीं, ढाका पहुंचने के 48 घंटे बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने बयान में कहा, 'एलेन को टीम होटल में पृथकवास पर रखा गया है और उनमें वायरस के हल्के लक्षण हैं। उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एलेन का उपचार कर रहे हैं और न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संपर्क में हैं।' उपचार और पृथकवास पूरा करने के बाद लगातार दो दिन एलेन का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। निगेटिव आने के बाद ही उन्हें दोबारा टीम से जुड़ने की स्वीकृति मिलेगी।
BLACKCAPS batsman Finn Allen has tested positive for COVID-19 on arrival in Bangladesh. Allen is fully-vaccinated and passed all his pre-departure tests in England - before testing positive 48 hours after arrival in Dhaka. #BANvNZ https://t.co/Z1tpVZQrts
विज्ञापन विज्ञापन— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) August 24, 2021
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, 'टीम में एलेन की जगह किसी और खिलाड़ी को शामिल किया जाए या नहीं इस पर अभी फैसला नहीं किया गया है।' बता दें कि कीवी टीम एक सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।