फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ मोटेरा स्टेडियम में हैं दुनिया की तमाम सुविधाएं, 24 फरवरी से होगा डे-नाइट टेस्ट

Wed, 17 Feb 2021 07:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Feb 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
New Motera Stadium: 4 dressing rooms, LED lights installed to eliminate shadows
सरदार पटेल स्टेडियम, मोटेरा - फोटो : social media

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद (मोटेरा) के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले इस स्टेडियम में एलईडी फ्लडलाइट लगाई गई है, जिससे डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान हवा में गेंद को आसानी से देखा जा सके। 


 

New Motera Stadium: 4 dressing rooms, LED lights installed to eliminate shadows
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अनिल पटेल ने बुधवार को कहा कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 11 सेंटर पिचें हैं और इसके साथ जिम सहित चार ड्रेसिंग रूम हैं। जीसीए के संयुक्त सचिव पटेल ने कहा, 'यह दुनिया में एकमात्र स्टेडियम हैं, जिसमें मुख्य मैदान पर 11 सेंटर पिचें हैं।' 

New Motera Stadium: 4 dressing rooms, LED lights installed to eliminate shadows
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

उन्होंने आगे कहा कि यह दुनिया में एकमात्र स्टेडियम है, जिसमें अभ्यास और सेंटर पिच के लिए एक ही मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। हमने बेहतर दृश्यता और परछाई को दूर करने के लिए पूरी गोलाकर छत पर एलईडी लाइट लगाई हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
New Motera Stadium: 4 dressing rooms, LED lights installed to eliminate shadows
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस स्टेडियम में 1,10,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है, जो मेलबर्न क्रिकेट मैदान से भी अधिक है। जीसीए स्टेडियम में होने वाले अगले दो टेस्ट मैचों के लिए करीब 55,000 टिकटों को बेचने के लिए रखा गया। हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नाकआउट दौर भी मोटेरा में ही आयोजित किए गए थे।

विज्ञापन
New Motera Stadium: 4 dressing rooms, LED lights installed to eliminate shadows
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस ग्राउंड पर 2014 के बाद पहला मैच खेला जाएगा, जो डे-नाइट होगा। बता दें कि मोटेरा स्टेडियम में व्यापक पुर्ननिर्माण का काम किया गया जो तब शुरू हुआ था जब मौजूदा बीसीसीआई सचिव जय शाह राज्य क्रिकेट इकाई के अध्यक्ष थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed