फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   nayeem hasan creates history but bowlers make west indies comeback

BANvWI: नईम हसन ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, गेंदबाजों ने कराई विंडीज की जोरदार वापसी

Fri, 23 Nov 2018 07:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
nayeem hasan creates history but bowlers make west indies comeback
नईम हसन

ऑफ स्पिनर नईम हसन डेब्यू टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिनर्स ने शुक्रवार को चित्तागोंग में खेले जा रहे पहले टेस्ट को रोमांचक मोड़ पर धकेल दिया।  

विज्ञापन


17 साल 355 दिन की उम्र में नईम ने 61 रन देकर पांच विकेट लिए, जिसकी मदद से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 246 रन पर ऑलआउट किया और 78 रन की बढ़त हासिल की। पता हो कि बांग्लादेश की पहली पारी 324 रन पर सिमटी थी।
विज्ञापन


हालांकि, मेजबान टीम दूसरी पारी में मिली बढ़त का फायदा नहीं उठा सकी और जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 55 रन बनाए। मुश्फिकुर रहीम 11 और मेहदी हसन बिना खाता खोले क्रीज पर जमे हुए थे। इस तरह मेजबान टीम की कुल बढ़त 133 रन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नईम ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 18 साल 193 दिन की उम्र में यह कमाल किया था। नईम ने कैरेबियाई टीम के निचले मध्यक्रम को उधेड़ा। इससे पहले कप्तान शाकिब अल हसन ने 43 रन देकर तीन विकेट झटके और विंडीज को बैकफुट पर धकेला। विंडीज की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके शीर्ष तीन विकेट 31 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। 

इन दो खिलाड़ियों ने विंडीज को संकट से उबारा

nayeem hasan creates history but bowlers make west indies comeback
वेस्टइंडीज

यहां से रॉस्टन चेज और सुनील एंब्रिस ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नईम ने दोनों बल्लेबाजों को क्रमश: 31 व 19 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर मेहमान टीम को संकट में डाल दिया।

फिर शिमरोन हेटमायर ने फिर 47 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से तेजतर्रार 63 रन बनाए। उन्होंने शेन डॉरिच के साथ 92 रन की साझेदारी करके विंडीज को संकट से उबारा। मगर मेहदी के विकेट झटकते ही कैरेबियाई पारी एक बार फिर ढह गई।

नईम ने इसके बाद देवेंद्र बिशु, केमार रोच और वॉरिकन को आउट करके इतिहास रचा। फिर शाकिब ने शेनन ग्रैबिएल को आउट करके विंडीज पारी का अंत किया। डॉरिच एक छोर पर खड़े रहे। उन्होंने 101 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर की तीसरा अर्धशतक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed