फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   National Sports Awards Mohammed Shami honored with Arjuna Award by President Droupadi Murmu

National Sports Awards: मोहम्मद शमी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, दो साल बाद किसी क्रिकेटर को मिला यह अवॉर्ड

Tue, 09 Jan 2024 01:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 09 Jan 2024 01:11 PM IST
सार

शमी ने इस साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गया, लेकिन टीम के प्रदर्शन की तारीफ खूब हुई।

विज्ञापन
National Sports Awards Mohammed Shami honored with Arjuna Award by President Droupadi Murmu
मोहम्मद शमी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शमी को मंगलवार (नौ जनवरी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार दिया।  शमी 58वें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है। इनमें 12 महिला क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं। दो साल बाद किसी क्रिकेटर को अर्जुन अवॉर्ड मिला है। पिछली बार 2021 में शिखर धवन को यह पुरस्कार मिला था। सलीम दुर्रानी अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उन्हें 1961 में सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


शमी ने इस साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गया, लेकिन टीम के प्रदर्शन की तारीफ खूब हुई। शमी को शुरुआती मैचों में खेलने का अवसर नहीं मिला था। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम संयोजन में बदलाव हुआ और शमी को जगह मिली। उसके बाद उन्हें कहर बरपा दिया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

 

National Sports Awards Mohammed Shami honored with Arjuna Award by President Droupadi Murmu
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट
वर्ष नाम
2023 मोहम्मद शमी
2021 शिखर धवन
2020 ईशांत शर्मा
2019 रवींद्र जडेजा
2017 चेतेश्वर पुजारा
2016 अजिंक्य रहाणे
2015 रोहित शर्मा
2014 रविचंद्रन अश्विन
2013 विराट कोहली
2012 युवराज सिंह
2011 जहीर खान
2009 गौतम गंभीर
2003 हरभजन सिंह
2002 वीरेंद्र सहवाग
2001 वीवीएस लक्ष्मण
2000 वेंकटेश प्रसाद
1998 नयन मोंगिया
1998 राहुल द्रविड़
1997 अजय जडेजा
1997 सौरव गांगुली
1996 जवागल श्रीनाथ
1995 अनिल कुंबले
1994 सचिन तेंदुलकर
1993 मनोज प्रभाकर
1993 किरण मोरे
1989 मदन लाल
1986 मोहम्मद अजहरुद्दीन
1984 रवि शास्त्री
1982 मोहिंदर अमरनाथ
1981 दिलीप वेंगसरकर
1980 सैयद किरमानी
1980 चेतन शर्मा
1979 कपिल देव
1977 गुंडप्पा विश्वनाथ
1975 सुनील गावस्कर
1972 एकनाथ सोलकर
1972 बीएस चंद्रशेखर
1971 एस वेंकटराघवन
1970 दिलीप सरदेसाई
1969 बिशन बेदी
1968 ईरापल्ली प्रसन्ना
1967 अजीत वाडेकर
1966 चंडू बोर्डे
1965 विजय मांजरेकर
1964 मंसूर अली खान पटौदी
1961 सलीम दुर्रानी

पिता और भाई दोनों खेलते थे क्रिकेट
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले शमी के पिता और बड़े भाई क्रिकेट खेलते थे। दोनों ही तेज गेंदबाज थे। यहीं से गेंदबाजी के प्रति शमी का लगाव बढ़ा था। शमी अपने स्कूल में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर चुके हैं।  हालांकि, तेज गेंदबाजी हमेशा से ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है। उन्होंने बड़े भाई को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शमी के घर से स्टेडियम 30 किलोमीटर दूर था। वह बस से स्टेडियम जाते थे।

National Sports Awards Mohammed Shami honored with Arjuna Award by President Droupadi Murmu
शमी - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश से नहीं खेल पाए शमी
शमी का चयन जब उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में नहीं हुआ था तो वह ज्यादा निराश नहीं थे। उन्होंने दूसरे साल भी कोशिश की, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ। यूपी छोड़ने का मन बनाने के बाद शमी ने कोच से बात की और उनके कोच ने त्रिपुरा में उनके खेलने का जुगाड़ बनाया। हालांकि, शमी त्रिपुरा के लिए भी नहीं खेल सके। तीन साल बर्बाद करने के बाद कोलकाता में उनके कोच ने एक क्लब में ट्रायल का जुगाड़ बनाया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया।

National Sports Awards Mohammed Shami honored with Arjuna Award by President Droupadi Murmu
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
पहले वनडे में किए थे चार मेडन ओवर
भारतीय टीम में चयन को लेकर शमी ने बताया कि वह क्लब का मैच खेल रहे थे और तभी मीडिया वाले वहां जुटने लगे। तब शमी ने पूछा कि इतनी भीड़ क्यों है। उनके दोस्त ने बताया कि भारतीय टीम में उनका चयन हो चुका है। अपने पहले वनडे मैच में ही शमी ने चार मेडन ओवर किए। इसके बाद रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने कमाल किया। अपने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए और अब वह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार हो चुके हैं।

National Sports Awards Mohammed Shami honored with Arjuna Award by President Droupadi Murmu
मां के साथ मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
शमी का करियर
मोहम्मद शमी भारत के लिए अब तक 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट हासिल कर चुके हैं। 101 वनडे मैच में उनके नाम 195 और 23 टी20 में 24 विकेट हैं। शमी आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 110 मैच खेले हैं। इस दौरान शमी ने 127 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed