{"_id":"7373f382-9ac9-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"national-geographic-to-air-inside-story-on-indian-premier-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के रहस्य से हटेगा पर्दा, देखेगी पूरी दुनिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल के रहस्य से हटेगा पर्दा, देखेगी पूरी दुनिया
नई दिल्ली/इंटरनेट
Updated Mon, 01 Apr 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप चकचौंध से भरे टी20 टूर्नामेंट आईपीएल के बारे में विस्तृत जानकारी जानने की इच्छा रखते हैं तो अब आपकी यह चाहत जल्द ही पूरी हो जाएगी। नेशनल जियोग्राफ्कि चैनल जल्द ही आईपीएल के पीछे की हकीकत से पर्दा उठाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि भारतीय टीवी चैनल के इतिहास में पहली बार क्रिकेट प्रशंसकों को आईपीएल और इससे जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिलेंगे। नेट जियो ने 'इनसाइड आईपीएल' नामक एक सीरीज तैयार की है। यह कार्यक्रम इस साल के आखिर तक प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि आईपीएल का छठा संस्करण तीन अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस बार 12 अलग अलग शहरों में नौ टीमें 54 दिन तक 76 मैच खेलेंगी।
जियोग्राफ्कि चैनल पर इनसाइड आईपीएल कार्यक्रम में कई पर्दे के पीछे के कई पहलू और ऐसे प्रतिबंधित स्थानों को दर्शाया गया है जो किसी ने पहले नहीं देखा है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में ब्राजील के बीचों-हांगकांग की सड़कों-रोलिंग स्टोन्स कांसर्ट के दृश्यों समेत आईपीएल में इस्तेमाल होने वाली उच्च तकनीक मशीनरी आदि के बारे में अहम जानकारी दी जाएगी।
नेशनल जियोग्राफ्कि चैनल पर दिखाए जाने वाले इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए चैनल के प्रबंध निदेशक कीतन अदायनथाया ने कहा, 'आईपीएल क्रिकेट से कहीं ज्यादा है। इसमें सैंकड़ों लोग और अरबों रुपये शामिल हैं।'