Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   National anthem played before IPL match between Punjab and Rajasthan Shreyas Iyer praised the armed forces

RR vs PBKS: पंजाब और राजस्थान के बीच मैच से पहले बजा राष्ट्रगान, श्रेयस अय्यर ने सशत्र बलों को सराहा; वीडियो

Sun, 18 May 2025 04:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 18 May 2025 04:40 PM IST
सार

मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान का फैसला भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिया गया। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से पहले भी राष्ट्रगान होना था।

विज्ञापन
National anthem played before IPL match between Punjab and Rajasthan Shreyas Iyer praised the armed forces
राजस्थान बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL Screen Grab

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले जा रहे आईपीएल 2025 के मुकाबले से पहले राष्ट्रगान हुआ। मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान का फैसला भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिया गया। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से पहले भी राष्ट्रगान होना था, लेकिन मैच में बारिश के कारण टॉस भी नहीं सका और इसे रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos

सीएसके-केकेआर के बीच मैच से पहले बजा था राष्ट्रगान
इससे पहले, केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मुकाबले से पहले भी ऑपरेश सिंदूर की सफलता के बाद राष्ट्रगान बजाया गया था और खिलाड़ियों के साथ ही बीसीसीआई के अधिकारी बाउंड्री के पास सशस्त्र बल के सम्मान में खड़े हुए थे। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर हुआ था और स्क्रीन पर संदेश दिखाया गया था, 'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।'

ये भी पढ़ें: IPL 2025: किस तरह अपनी क्षमता का अधिक लाभ उठा सकते हैं युवा खिलाड़ी? राहुल द्रविड़ ने दी ये सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान श्रेयस ने सशत्र बलों की सराहना की। श्रेयस ने बताया कि मिचेल ओवन, मार्को यानसेन और ओमरजई इस मैच में खेलेंगे। वहीं, राजस्थान के लिए राहत की बात यह है कि संजू सैमसन फिट हो गए हैं और इस मुकाबले में कप्तानी संभाल रहे हैं। सैमसन ने बताया कि वह नीतीश राणा की जगह खेल रहे हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर के स्थान पर मफाका को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है।

नेहाल वढेरा का पचासा
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 34 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, नेहाल वढेरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और पंजाब को संभाला। रियान पराग ने श्रेयस अय्यर को आउट कर पंजाब किंग्स को चौथा झटका दिया है। श्रेयस और नेहाल वढेरा के बीच चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। श्रेयस 25 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। वढेरा टिके रहे और उन्होंने 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed