{"_id":"59b2465f4f1c1bf37f8b4f2e","slug":"nathan-lyon-at-the-top-icc-ranking-after-best-against-bangladesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड प्रदर्शन करने वाले लायन करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड प्रदर्शन करने वाले लायन करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
नाथन लायन
बांग्लादेश के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन करियर की सबसे बेहतर रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। ताजा आईसीसी रैंकिंग में लायन दुनिया में आठवें नंबर के गेंदबाज हो गए हैं। रैंकिंग में उनके इस समय 752 अंक हैं। इससे पहले वह पिछले साल मई में 12 वें नंबर के गेंदबाज थे। तब उनके अंक 696 थे। लायन ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्टों में 22 विकेट लिए। अंतिम टेस्ट में लायन ने 13 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
लायन मैन ऑफ द मैच सीरीज चुने गए
नाथन लायन
लायन को ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर के साथ सीरीज का मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। वार्नर ने दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 123 रन बनाए थे। वार्नर को भी रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। वह अब पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया का नंबर पांचवां
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : AP
बांग्लादेश से सीरीज ड्रा खेलने पर ऑस्ट्रेलिया टीम को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज है। बांग्लादेश 74 अंकों के साथ नौवें नंबर पर है।