{"_id":"5fa21ce98ebc3e9bd5062a49","slug":"nada-sampled-cricketers-ravindra-jadeja-and-kl-rahul-included-in-rtp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाडा ने आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों रविंद्र जडेजा और केएल राहुल का सैंपल लिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नाडा ने आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों रविंद्र जडेजा और केएल राहुल का सैंपल लिया
Wed, 04 Nov 2020 08:45 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
डोपिंग टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाडा ने अपने रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में शामिल क्रिकेटरों का पहली बार डोप सैंपल लिया है। कुछ माह पहले ही इन क्रिकेटरों को नाडा ने डोप सैंपलिंग के लिए अपने ठिकाने (व्हेयर अबाउट्स) का पता नहीं देने के कारण नोटिस जारी किया था। नाडा ने आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों रविंद्र जडेजा और केएल राहुल का आईपीएल के दौरान सैंपल लिया है।
विज्ञापन
पांच क्रिकेटर शामिल हैं नाडा की आरटीपी में
नाडा ने अपनी आरटीपी में रविंद्र जडेजा, केएल राहुल के अलावा चेतेश्वर पुजारा के अलावा दो महिला क्रिकेटरों स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा को शामिल कर रखा है। इन्हें आरटीपी में शामिल कि ए हुए साल से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन नाडा आज तक इन क्रिकेटरों का सैंपल ही नहीं ले पाई थी। इसका बड़ा कारण क्रिकेटरों की ओर से अपने ठिकाने का पता नहीं दिया जाना था। जिसके चलते नाडा ने जून माह में इन क्रिकेटरों समेत कुल 41 खिलाड़ियों को अप्रैल से जून माह का व्हेयर अबाउट नहीं भरने पर नोटिस जारी कर दिया था।
विज्ञापन
साल में तीन बार नोटिस जारी करने पर खिलाड़ी का मिस टेस्ट माना जाता है। इसके लिए उसे एक साल तक प्रतिबैंध भोगना पड़ सकता है। हालांकि सैंपल हो या न हो लेकिन हर चार माह पर खिलाड़ी को अपना व्हेयर अबाउट भरना पड़ता है। साल भर इन क्रिकेटरों का सैंपल नहीं होने के कारण नाडा को आईपीएल में इन क्रिकेटरों के सैंपल लेने का मौका मिल गया है। उसने आईपीएल सैंपलिंग से अलग इन दोनों ही क्रिकेटरों के आरटीपी के तहत सैंपल ले लिए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों के लिए सैंपल
यही नहीं नाडा ने आईपीएल के दौरान आईसीसी की इंटरनेशनल आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों के सैंपल भी लिए हैं। इन क्रिकेटरों में देश और विदेश के क्रिकेटर शामिल हैं। आईसीसी ने नाडा को इसके लिए खुद इजाजत दी। इसके बाद ही नाडा ने आईसीसी की आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों के सैंपल लिए।