फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   N Srinivasan Slammed by apex Court In Spot fixing.

स्पॉट फिक्सिंगः SC ने श्रीनिवासन को लताड़ा

Thu, 27 Nov 2014 01:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Nov 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
N Srinivasan Slammed by apex Court In Spot fixing.
सुप्रीम कोर्ट ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में दाखिल गुद्गल समिति की रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सख्त हिदायत दी है कि वह खेल के साथ खिलवाड़ न करे।
विज्ञापन


कोर्ट में दो सदस्यीय स्पेशल बेंच ने सोमवार को सुनवाई करते हुए कहा, "आप बीसीसीआई और आईपीएल को अलग नहीं कर सकते। आईपीएल बीसीसीआई का ही एक प्रॉडक्ट है।"

कोर्ट ने कहा, "टीम का स्वामीत्व हितों में टकराव का मामला है। बीसीसीआई एक बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करती है लेकिन आप एक टीम के मालिक हैं जिससे कई सवाल उठते ही हैं और इसे यूं ही खत्म नहीं किया जा सकता।" बीसीसीआई के वकील ने आग्रह किया था कि यहां पर हितों के टकराव का कोई मामला नहीं है क्योंकि बांबे हाईकोर्ट पहले ही इस मुद्दे को खत्म कर चुकी है। श्रीनिवासन चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट उन्हें बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए फिर से चुनाव लड़ने की अनुमति दे दे।
विज्ञापन


श्रीनिवासन के अध्यक्ष पद के लिए लड़ने का मौका हासिल करने पर कोर्ट ने कहा, "आपकी टीम का एक कर्मचारी (गुरुनाथ मयप्पन) सट्टेबाजी में शामिल है। इसलिए जवाब यह है कि आपको अनुमति देने पर बीसीसीआई अध्यक्ष पद की गरिमा प्रभावित होगी। संशय का फायदा खेल को मिलना चाहिए न कि किसी एक व्यक्ति को।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्गल समिति की रिपोर्ट में हालांकि हितों में टकराव को लेकर प्रत्यक्ष रूप से ज्यादा कुछ नहीं कहा गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जज का मानना था कि एक व्यक्ति जो आईपीएल फ्रेंचाइजी का मालिक है जिस पर भ्रष्टाचार का मामला चल रहा है, तार्किक रूप से वह बीसीसीआई का अध्यक्ष नहीं हो सकता।

देश की शीर्षस्थ अदालत ने श्रीनिवासन को आईपीएल में भ्रष्टाचार की जांच पूरी होने तक बीसीसीआई में अध्यक्ष पद से निलंबित कर रखा है। श्रीनिवासन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक हैं, और इस टीम के टीम प्रिसिंपल गुरुनाथ मयप्पन जो उनके दामाद हैं पर भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। इस टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के पास हैं। हालांकि घोटाले की शुरुआत में श्रीनिवासन ने गुरुनाथ को सिर्फ एक 'क्रिकेट की दीवाना' बताया था, साथ ही कहा था कि उनके पास टीम का स्टेक होल्डर नहीं था।


सुनवाई के दौरान बीसीसीआई ने कहा था कि निलंबित बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक नहीं हैं, लेकिन देश की शीर्ष अदालत ने उनकी इस अपील को ठुकराते हुए कहा कि श्रीनिवासन ही टीम के असली मालिक हैं। वह उन 13 दागी लोगों में शामिल हैं जिन्हें समिति ने अपनी रिपोर्ट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed