फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   murlidharan was most difficult in our cricket time, gilchrist says

ऑस्ट्रेलियाई के इस पूर्व तूफानी बल्लेबाज को हमेशा लगता था मुरलीधरन से डर  

Wed, 20 Sep 2017 06:25 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 20 Sep 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
murlidharan was most difficult in our cricket time, gilchrist says
मरलीधरन - फोटो : इंडेंपे‌ंडेट
श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन की अबूझ स्पिन गेंदबाजी से दुनिया के कई बड़े बल्लेबाज चकमा खा जाते ‌थे। इन बल्लेबाजों ने मुरलीधरन को सबसे घातक स्पिनर बताया था।  
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट भी इन्हीं बल्लेबाजों में शामिल हैं। गिलक्रिस्ट ने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि मुरलीधरन की गेंदबाजी का सामना करने में उन्हें काफी परेशानी होती थी। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि करियर में उन्हें मुरलीधरन सबसे ज्यादा घातक लगे।  एक टीवी शो में बातचीत के दौरान एडम गिलक्रिस्ट ने मुरलीधरन पर इस तरह की राय रखी। गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह मुरली की ऊंगली की ग‌ति को कभी समझ नहीं पाए। मुरली के सामने मैं हमेशा 12 साल का बच्चा ही रहा।  
विज्ञापन


गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह तेज गेंदबाज का आसानी से सामना कर लेते थे। लेकिन मुरलीधरन की गेंद उन्हें समझ में नहीं आती थी। उल्लेखनीय है कि मुरलीधरन ने छह टेस्ट मैचों में चार बार गिलक्रिस्ट को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज ने कहा कि मुरलीधरन ने हमेशा उनके सामने खौफनाक ढंग से गेंदबाजी की और उन्होंने हमेशा मुरलीधरन के सामने डर कर बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिलक्रिस्ट ने कहा कि बल्लेबाजी के समय जब भी उनके मन में संदेह होता था तो वह तुरंत अगली गेंद में स्वीप शॉट खेलते थे। मुरलीधरन के सामने भी एक बार उन्होंने स्वीप शॉट खेल बाउंड्री मार दी। अगली गेंद पर उन्होंने फिर से स्वीप किया, लेकिन इस बार गेंद सीधे खड़ी हो गई और खिलाड़ी ने कैच कर लिया। गिलक्रिस्ट ने टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 1 तथा वन डे में 6 शतक लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed