फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Murali Vijay slams ton for Essex after flop show in England series

टीम इंडिया से बाहर होते ही खूंखार हुए मुरली विजय, इंग्लैंड में ठोका जबरदस्त शतक

Fri, 14 Sep 2018 10:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Murali Vijay slams ton for Essex after flop show in England series

मुरली विजय भारत और इंग्लैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट में खराब प्रदर्शन की वजह से तीसरे टेस्ट में शामिल नहीं किए गए थे और आखिरी दो टेस्ट में टीम से ही बाहर हो गए थे। अब विजय ने काउंटी क्रिकेट में शानदार वापसी की है।

विज्ञापन


मुरली विजय ने एसेक्स की ओर से शानदार शतक जमाया जिससे उनकी टीम एसेक्स काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन में नाटिंघमशर को गुरुवार को आठ विकेट से हराने में सफल रहा। विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच खेले थे जिसकी चार पारियों में उन्होंने केवल 26 रन बनाए। इसमें पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में केवल 6 रन बनाए थे।
विज्ञापन


लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में वह खाता नहीं खोल पाए थे। इस मैच में वे दोनों ही पारियों में बिना टीम का खाता खोले ही जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए थे,  लेकिन एसेक्स की तरफ से गुरूवार को उन्होंने 100 रन की जबर्दस्त पारी खेली जिससे उनकी टीम ने 282 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


282 के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के सामने उन्होंने टाम वेस्ले (नाबाद 110) के साथ दूसरे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी निभाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने समित पटेल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 181 गेंदें खेली तथा 15 चौके लगाए।

इस मैच में  पहली पारी में नाटिंघमशर ने 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में विजय और निक ब्राउन ने एसेक्स को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रन बनाने के लिए जूझ रहे विजय ने 95 गेंदों पर 56 रन बनाए। इसमें नौ चौके भी शामिल हैं। एसेक्स ने पहली पारी में 233 रन बनाए इसमें मुरली के 56 रनों की पारी सबसे बड़ी पारी रही। 


दूसरी पारी में नाटिंघमशर की टीम ने पहली पारी से बेहतर बल्लेबाजी की और 337 रन बनाकर एसेक्स को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया। जिसे एसेक्स ने विजय और टॉम वेस्ले की पारियों के दम पर केवल दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed