फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   murali vijay ousted from tamil nadu team for disciplinary irregularities

विजय की बजी 'मुरली', गलती की इतनी बड़ी कि हो गए टीम से बाहर

Sat, 10 Feb 2018 02:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
murali vijay ousted from tamil nadu team for disciplinary irregularities
मुरली विजय

भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर मुरली विजय को तमिलनाडु ने विजय हजारे ट्रॉफी के शेष मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया है। विजय पर अनुशासन का पालन नहीं करने का आरोप है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है। दरअसल, विजय ने कंधे में चोट की वजह से मुंबई के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लिया और वह किसी को इसकी रिपोर्ट भी नहीं दे सके।

विज्ञापन


तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) ने बताया कि राज्य इकाई, चयन समिति और टीम फिजियो को विजय की चोट का कोई अंदाजा नहीं था और खिलाड़ी ने अंतिम पल में उन्हें इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इस खबर की पुष्टि करते हुए टीएनसीए के शीर्ष अधिकार ने जानकारी दी कि विजय एसएसएन कॉलेज ग्राउंड पर हुए मैच में रिपोर्ट करने में विफल रहे। गुरुवार को उन्होंने मैच शुरू होने के करीब एक या आधे घंटे पहले कोच ऋषिकेश कानिटकर को कंधे में दर्द के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ियों की चोट से परेशान है तमिलनाडु

murali vijay ousted from tamil nadu team for disciplinary irregularities
मुरली विजय

तमिलनाडु पहले ही अपने ओपनर अभिनव मुकुंद की चोट से परेशान है। मुंबई के खिलाफ चोटिल होने के कारण विजय ने मैच नहीं खेला और गंगा श्रीधर राजू व कौशिक गांधी ने ओपनिंग की। 

टीएनसीए के एक और अधिकारी ने कहा, 'अंतिम समय में विजय का विकल्प कहां से लाते। विजय ने ग्राउंड पर जल्दी रिपोर्ट भी नहीं किया और न ही चयनकर्ताओं को अपनी चोट की जानकारी दी। यह बहुत ही निराशाजनक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed