फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   murali vijay bat fantastic against gujarat lions

कप्तान मुरली का कमाल, KXIP का नया रिकॉर्ड बना

Mon, 02 May 2016 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
murali vijay bat fantastic against gujarat lions

मुरली विजय को कप्तानी क्या मिली, किंग्स इलेवन पंजाब की शुरूआत धमाकेदार रही। हालांकि खराब मध्यक्रम के बावजूद टीम नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रही।

विज्ञापन


लगातार हार और आईपीएल अंकतालिका सूची में सबसे नीचे चल रही किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना फ्लॉप कप्तान डेविड मिलर बदला और मुरली विजय को कप्तानी सौंपी। कप्तानी मिलते ही रविवार को गुजरात लायंस के खिलाफ मुरली बल्लेबाजी मे छा गए। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। (मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें)
विज्ञापन


मुरली ने 41 गेंदों में 55 रनों की सूझबूझ और आतिशी पारी खेली। मुरली के बल्ले से 6 चौके भी निकले। मुरली ने आते ही बल्ले की ऐसी हनक दिखाई कि इस आईपीएल में टीम का नया रिकॉर्ड बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, किंग्स इलेवन की शुरूआत अच्छी रही। टीम के ओपनरों ने 40 गेंदों में 64 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। टीम ने पॉवरप्ले में 59 रन बनाए। इस आईपीएल में इससे पहले पंजाब का सर्वश्रेष्ठ 52 रहा है। मोहाली में हुए उस मुकाबले में भी विपक्षी टीम गुजरात लायंस ही थी।

किंग्स इलेवन पंजाब अब तक आईपीएल में कप्तानों को लेकर कई एक्सपेरिमेंट कर चुकी है। मुरली पंजाब के 9 वें कप्तान हैं। अपने कप्तानों के लगातार फेरबदल करने वाली आईपीएल टीमों में किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ सबसे ऊपर पायदान पर हैं। दिल्ली भी 9 कप्तान बदल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed