{"_id":"65efc0fc816054f221017648","slug":"mumbai-vs-vidarbha-live-score-ranji-trophy-2023-24-final-match-mum-vs-vidar-day-3-cricket-scorecard-updates-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai vs Vidarbha: 538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ 10\/0, श्रेयस के रनों का सूखा खत्म, मुशीर का शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mumbai vs Vidarbha: 538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ 10/0, श्रेयस के रनों का सूखा खत्म, मुशीर का शतक
Tue, 12 Mar 2024 05:54 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 12 Mar 2024 05:54 PM IST
सार
Mumbai vs Vidarbha (MUM vs VID) Ranji Final Day 3 Highlights: रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 41 बार के चैंपियन मुंबई और दो बार के चैंपियन विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
मुंबई बनाम विदर्भ
- फोटो : PTI
विस्तार
रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 41 बार के चैंपियन मुंबई और दो बार के चैंपियन विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की पहली पारी 105 रन पर सिमट गई। अपनी दूसरी पारी में मुंबई ने 418 रन बनाए और उनकी कुल बढ़त 537 रन की हुई और विदर्भ के सामने 538 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में विदर्भ ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। अथर्व तायदे तीन रन और ध्रुव शोरे सात रन बनाकर क्रीज पर हैं।
मुंबई की दूसरी पारी
पृथ्वी शॉ 11 रन, भूपेन लालवानी 18 रन, अजिंक्य रहाणे 73 रन, श्रेयस अय्यर 95 रन, हार्दिक तमोर पांच रन, मुशीर खान 136 रन, शार्दुल ठाकुर शून्य, तनुश कोटियान 13 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद आखिर में शम्स मुलानी ने 50 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शार्दुल ठाकुर खाता नहीं खोल सके। तनुष कोटियान ने 13 रन, तुषार देशपांडे ने दो रन बनाए।
विदर्भ की पहली पारी
शार्दुल ठाकुर ने ध्रुव शोरे को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, धवल कुलकर्णी ने अमन मोखादे और करुण नायर को पवेलियन भेजा। अमन आठ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, करुण खाता भी नहीं खोल सके। आज विदर्भ ने तीन विकेट पर 31 रन से आगे खेलना शुरू किया और अथर्व तायदे के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें धवल कुलकर्णी ने पवेलियन भेजा। अथर्व 23 रन बना सके।
विज्ञापन
इसके बाद शम्स मुलानी का कहर देखने को मिला। उन्होंने आदित्य ठाकरे, अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे को पवेलियन भेजा। आदित्य 19, अक्षय पांच और हर्ष एक रन बना सके। इसके बाद तनुश ने तीन विकेट लेकर विदर्भ की पारी को समेट दिया। उन्होंने यश राठौड़ (27), यश ठाकुर (16) और उमेश यादव (2) को पवेलियन भेजा। यश राठौड़ हाईएस्ट स्कोरर रहे। मुंबई के लिए अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे धवल कुलकर्णी ने तीन विकेट लिए। वहीं, शम्स मुलानी और तनुश कोटियान को भी तीन-तीन विकेट मिले। शार्दुल को एक विकेट मिला।
मुंबई की पहली पारी 224 रन पर समाप्त
मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को यश ठाकुर ने तोड़ा। उन्होंने भूपेन को अक्षय के हाथों कैच कराया। वह 37 रन बना सके। इसके बाद हर्ष दुबे ने पृथ्वी को क्लीन बोल्ड किया। वह 46 रन बना सके। इन दो विकेट के बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। मुशीर खान छह रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे सात रन, श्रेयस अय्यर सात रन और हार्दिक तमोरे पांच रन बनाकर आउट हुए। शम्स मुलानी 13 रन बनाकर आउट हुए।
रहाणे और श्रेयस फिर फ्लॉप
टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में जुटे रहाणे और श्रेयस फिर फ्लॉप रहे। यह दोनों तमिलनाडु के खिलाफ रणजी सेमीफाइनल में भी फ्लॉप रहे थे। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने एकबार फिर बल्ले से कमाल दिखाया और 69 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। तनुश कोटियान आठ रन और तुषार देशपांडे 14 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह मुंबई की पारी 224 रन पर सिमट गई। विदर्भ की ओर से हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, उमेश यादव को दो विकेट मिले। आदित्य ठाकरे ने एक विकेट लिया।