फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai police to provide green corridors for IPL teams and Players to smooth movement

IPL 2022: मुंबई पुलिस बनाएगी ग्रीन कॉरिडोर, मैच से पहले टीमों और खिलाड़ियों को होगा बड़ा फायदा

Sat, 26 Mar 2022 03:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 03:51 PM IST
सार

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 1100 पुलिसकर्मी मैच के लिए तैनात किए जाएंगे, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के जवान भी शामिल हैं। इस साल आईपीएल के सभी लीग मैच दो शहर मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
Mumbai police to provide green corridors for IPL teams and Players to smooth movement
आईपीएल 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 में सभी टीमों और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मुंबई पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाएगी। इससे सभी खिलाड़ियों को एक मैदान से दूसरे मैदान जाने में आसानी होगी। आईपीएल का यह सीजन बायो बबल में खेला जा रहा है और सभी खिलाड़ी सिर्फ बस के जरिए ही एक मैदान से दूसरे मैदान जाएंगे। इस दौरान ट्रैफिक में फंसने से खिलाड़ियों का समय बर्बाद हो सकता था और उन्हें प्रैक्टिस के लिए कम समय मिलता। इससे बचने के लिए मुंबई पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 1100 पुलिसकर्मी मैच के लिए तैनात किए जाएंगे, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के जवान भी शामिल हैं। इस साल आईपीएल के सभी लीग मैच दो शहर मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। सभी टीमों के खिलाड़ी दोनों शहरों के बड़े होटलों में रुके हुए हैं। लीग मैच वानखेड़ स्टेडियम, ब्रेबॉन स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


स्टेडियम से दूर रुके हैं खिलाड़ी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहां खिलाड़ी ठहरे हैं, वो होटल स्टेडियम से काफी दूरी पर हैं। मुंबई पुलिस खिलाड़ियों की सुरक्षा और टाइमिंग को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। ग्रीन कॉरिडोर के दौरान सभी खिलाड़ियों को सुरक्षा दी जाएगी, क्योंकि कई मैच ऐसे समय पर हैं, जब ट्रैफिक सबसे ज्यादा होता है। वहीं मुंबई के कई स्थानों पर सड़क से जुड़े काम भी हो रहे हैं। दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई में डी वाई पाटिल स्टेडियम के बीच की दूरी 35 किलोमीटर के करीब है। ट्रैफिक से जुड़ी समस्याएं सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस नवी मुंबई पुलिस और पुणे पुलिस के साथ समन्वय करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीन ड्राइव और चर्चगेट की वजह से होगी परेशानी
मुंबई पुलिस ने बताया कि वानखेड़े और ब्रेबॉन स्टेडियम के पास मरीन ड्रॉइव औप चर्चगेट स्टेशन मौजूद हैं। इस वजह से इन दोनों मैदानों में होने वाले मैचों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बरती जाएगी। चेन्नई की टीम ट्रिडेंट होटेल में रुकी है। वहीं दिल्ली की टीम ताज पैलेस में ठहरी है, दोनों होटेल दक्षिण मुंबई में हैं। गुजरात टाइटंस जेडब्लू मैरिएट और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईटीसी ग्रांड होटेल में रुकी है। लखनऊ की टीम नवी मुंबई के ताज वेंदाता और मुंबई इंडियंस बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के होटेल त्रिडेंट में रुकी है। 

पंजाब किंग्स पवई में होटेल रेनाइसेंस, राजस्थान रॉयल्स ग्रांड हट सेंटाक्रूज, आरसीबी बांद्रा के ताज लैंड और सनराइजर्स हैदराबाद आईटीसी मराठा स्टेडियम में रुकी हैं। ये सभी टीमें मैच खेलने के लिए नवी मुंबई और पुणे जाएंगी। 


पूरी तरह से तैयार है मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर राजवर्धन सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस सभी खिलाड़ियों को लाने ले जाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। हर टीम के मैनेजर के साथ पुलिस संपर्क में है। सभी टीमों के मैचों का शेड्यूल 15 दिन पहले से ही मुंबई पुलिस को बता दिया गया है और उसी के अनुसार तैयारियां कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed