फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indias vs pune sunriseres, match preview

मुंबई और पुणे दोनों में जीत की भूख, कौन मारेगा मैदान

Sat, 09 Apr 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
mumbai indias vs pune sunriseres, match preview
- फोटो : getty

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम शनिवार से आईपीएल-9 में अपने अभियान की शुरुआत नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ करेगी। पुणे टीम की कमान सीमित ओवरों के फारमेट में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है। जस्टिस लोढ़ा समिति की सिफारिशों के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के दो साल के निलंबन के बाद दो नई टीमें शामिल की गई हैं जिनमें राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के अलावा गुजरात लायंस की टीम है।

विज्ञापन


सुपरजाइंटस का मालिकाना हक आरपीएसजी ग्रुप के पास है। टीम में कप्तान धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग की जोड़ी है जो चेन्नई सुपरकिंग्स में खासी सफल रही है। दूसरी ओर मुंबई टीम यहां वानखेड़े स्टेडियम के हालात से बखूबी वाकिफ है और कप्तान रोहित शर्मा और कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में टीम काफी संतुलित नजर आती है।
विज्ञापन


पुणे को मुंबई की टीम को उसके घर में हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। मुंबई की टीम ने पिछले साल बेहद खराब शुरुआत की थी जब उसने शुरुआती चारों मुकाबले गंवा दिए थे। पिछले साल लेंडल सिमंस ने टीम की वापसी कराई थी। यही सिमंस थे जिन्होंने 31 मार्च को टी-20 विश्व कप में खिताब की दावेदार भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हराकर बाहर करने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमंस और रोहित के मुंबई की ओर से पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है। उसके अलावा मेजबान टीम के पास बल्लेबाजी में अंबाती रायडू, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर, कोरी एंडरसन, विस्फोटक कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या हैं। टीम को गेंदबाजी में श्रीलंका के ‘यार्कर मैन’लसिथ मलिंगा की कमी खल सकती है जो चोटिल होने के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएं। इस तरह का संकेत मुंबई इंडियंस के कोच रिकी पोंटिंग ने दिया भी है।

मलिंगा की अनुपस्थिति के बावजूद टीम के पास जसप्रीत बुमराह, एंडरसन, टिम साउदी, मिचेल मैक्लनघन और मर्चेंट डि लांगे हैं। स्पिन विभाग में अनुभवी हरभजन सिंह टी-20 विश्व कप में मौका न मिलने का मलाल धोनी की अगुआई वाली पुणे टीम के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर दूर कर सकते हैं। उधर सुपरजाइंटस की बल्लेबाजी का दारोमदार अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, फाफ डू प्लेसिस और कप्तान धोनी पर रहेगा।

टीम के पास एल्बी मोर्केल और इरफान पठान के रूप में दो अच्छे ऑलराउंडर भी हैं। तेज गेंदबाजी में इशांत शर्मा और स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन की उपस्थिति से उसकी गेंदबाजी भी मजबूत नजर आती है। स्पिन विभाग में अश्विन और हरभजन सिंह के बीच बेहतर करने की होड़ भी दिलचस्प होगी। आरपीएस के पास ऑस्ट्रेलियाई युवा लेग स्पिनर एडम जांपा,तमिलनाडु के स्पिनर मुरुगन अश्विन और मध्य प्रदेश के अंकित शर्मा के विकल्प भी हैं।

दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

mumbai indias vs pune sunriseres, match preview
: 
राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस: एम एस धोनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, फाफ डू प्लेसिस, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, जसकरण सिंह, रविचंद्रन अश्विन, अंकित शर्मा, एल्बी मोर्केल, इरफान पठान, इशांत शर्मा, ईश्वर पांडेय, तिसारा परेरा, सौरव तिवारी, आर पी सिंह, रजत भाटिया, अंकुश बैंस, बाबा अपराजित, मुरुगन अश्विन, अशोक डिंडा, दीपक चाहर, स्काट बोलैंड, पीटर हैंडस्कोंब, एडम जांपा।
 
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, किरोन पोलार्ड, अंबाती रायडू, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, कोरी एंडरसन, मिचेल मैक्लेनघन, जोस बटलर, उन्मुक्त चंद, मर्चेंट डि लांगे, सिद्धेश लाड, जसप्रीत बुमराह, श्रेयास गोपाल, टिम साउदी, जगदीश सुचित, आर विनय कुमार, क़ृणाल पांड्या, नाथू सिंह, अक्षय वखारे, नितीश राणा, जितेश शर्मा, किशोर कामथ और दीपक पूनिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed