IND Inning
121/2 (12 ov)
Target: 172
Ishan Kishan 29(21)*
Shreyas Iyer 60 (32)
IND need 51 runs in 48 remaining balls
{"_id":"570917644f1c1b701fc810c8","slug":"mumbai-indians-won-toss-ipl-s-first-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के नाम 2 शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के नाम 2 शर्मनाक रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
आईपीएल के पहले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में अपने होमग्राउंड वानखेड़े में उतरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी फेल रही। पुणे सनराइजर्स के गेंदबाजों ने कमाल किया और टीम ने आईपीएल में अपने ही मुकाबले में गत चैंपियन टीम के बल्लेबाजों को चौंका दिया।
विज्ञापन
आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली मर्तबा हुआ जब मुंबई इंडियंस के टॉप 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। आउट होने वाले ये बल्लेबाज लिंडल सिमंस (8), रोहित शर्मा (7), हार्दिक पांड्या (9) और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (0) रहे।
विज्ञापन
मुंबई टीम के नाम दूसरा शर्मनाक रिकॉर्ड भी बल्लेबाजी में ही है। मुंबई ने अपना 5 वां विकेट 40 के स्कोर पर गंवाया। आईपीएल इतिहास में यह पहली मर्तबा है मुंबई ने 5 विकेट महज 40 रन पर गंवाए हो। इससे पहले 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुंबई ने 5 विकेट खोकर 41 रन बनाए थे।
विज्ञापन
वहीं, पुणे सनराइजर्स ने भी आईपीएल इतिहास में एक शानदार रिकॉर्ड बना लिया। पुणे के 3 गेंदबाजों ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट झटका। ये गेंदबाज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (रोहित शर्मा का विकेट), आर अश्विन (अंबाती रायडू का विकेट) और मिचेज मॉर्श (हार्दिक पांड्या का विकेट) रहे।