फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians vs sunrisers hyderabad 23rd match ipl 2018 live scorecard

MIvSRH: 119 रन चेज नहीं कर पाई मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद की चौथी जीत

Wed, 25 Apr 2018 11:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
mumbai indians vs sunrisers hyderabad 23rd match ipl 2018 live scorecard
सिद्धार्थ कौल

सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के रोमांचक 23वें मैच में अपने गेंदबाजों के दम पर मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 18.4 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद लचर रहा और वह 18.5 ओवर में 87 रन पर ढेर हो गई। यह मैच शानदार गेंदबाजी के लिए याद रखा जाएगा क्योंकि टी20 मैच में दोनों टीमें ऑलआउट हुई।

विज्ञापन


लो स्कोरिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिखाया कि आईपीएल 2018 में उसका गेंदबाजी आक्रमण बेस्ट है। केन विलियमसन के नेतृत्व वाली हैदराबाद की 6 मैचों में यह चौथी जीत रही जबकि मुंबई इंडियंस की यह 6 मैचों में पांचवीं हार रही। 
विज्ञापन


119 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। संदीप शर्मा ने दूसरे ओवर में एविन लेविस को पॉइंट पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में मोहम्मद नबी ने इशान किशन को मिडऑन पर दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को दूसरा झटका दिया। किशन खाता भी नहीं खोल सके। शाकिब ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (2) को धवन के हाथों कैच आउट कराकर हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कृनाल पांड्या (24) के साथ 40 रन की साझेदारी करते हुए मुंबई की स्थिति संभाली। दोनों ने सूझबूझ पारी खेली। हालांकि, राशिद खान ने पांड्या को LBW आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। किरोन पोलार्ड (9) ने आक्रामक तेवर दिखाए जरूर, लेकिन वह राशिद खान की फिरकी से पार नहीं पा सके। स्लिप में धवन ने पोलार्ड का अच्छा कैच लपका।

एक छोर पर टिके सूर्यकुमार यादव (34) भी आखिरकार हिम्मत हार गए। उन्होंने बेसिल थंपी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, जो असफल रहा। डीप स्क्वायर लेग पर राशिद खान ने आसान कैच लपका।

इसके बाद सिद्धार्थ कौल ने मुंबई को हार की तरफ धकेला। उन्होंने एक ही ओवर में मिचेल मैक्लेनाघन और मयंक मार्कंडे को LBW आउट किया। फिर हार्दिक पांड्या (3) को बेसिल थंपी के हाथों कैच आउट कराकर कौल ने मुंबई को मैच से बाहर कर दिया।

बेसिल थंपी ने मुस्ताफिजुर रहमान (1) को स्थानापन्न खिलाड़ी दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराकर हैदराबाद की जीत पर मुहर लगाई। हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कौल ने चार ओवर में 23 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। राशिद खान और बेसिल थंपी ने दो-दो जबकि संदीप शर्मा और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली।

मुंबई के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, हैदराबाद हुई ऑलआउट

mumbai indians vs sunrisers hyderabad 23rd match ipl 2018 live scorecard
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 118 रन पर ऑलआउट कर दिया। आईपीएल 2018 के 23वें मैच में मुंबई को 119 रन का आसान लक्ष्य मिला है।

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत मिचेल मैक्लेनाघन ने बिगाड़ी। उन्होंने शिखर धवन (5) को क्लीन बोल्ड किया जबकि ऋद्धिमान साहा को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। साहा खाता भी नहीं खोल सके। जल्द ही हार्दिक पांड्या ने मनीष पांडे (16) को कवर्स में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर एसआरएच को तीसरा झटका दिया। सूर्यकुमार यादव ने शाकिब अल हसन (2) को रनआउट करके एसआरएच को बैकफुट पर धकेल दिया।

हैदराबाद की हालत तब और बिगड़ गई जब कप्तान केन विलियमसन (29) हार्दिक पांड्या का शिकार बनकर डगआउट लौट गए। यहां से युसूफ पठान ने मोहम्मद नबी (14) के साथ 22 रन जोड़े। मगर यह जोड़ी एसआरएच को संकट से उबार नहीं सकी।

मयंक मार्कंडे ने बेहतरीन गूगली डालकर नबी को क्लीन बोल्ड किया। फिर जसप्रीत बुमराह ने राशिद खान (6) को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर मैच में अपनी पहली सफलता हासिल की। मार्कंडे ने बेसिल थंपी (3) को क्लीन बोल्ड करके अपना दूसरा शिकार किया। सिद्धार्थ कौल (2) को हार्दिक पांड्या और इशान किशन ने संयुक्त प्रयास से रनआउट किया। 

युसूफ पठान (29) आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। मुस्ताफिजुर रहमान ने डीप मिडविकेट पर पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या, मिचेल मैक्लेनाघन और मयंक मार्कंडे ने दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली।

इसके पहले कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने मैच एक लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन बदलाव किए हैं। हैदराबाद में शिखर धवन की वापसी हुई है जबकि मोहम्मद नबी को टूर्नामेंट में पहली बार खेलने का मौका मिला है। बेसिल थंपी को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीन जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अब तक सिर्फ एक जीत हासिल कर सकी है और वह सातवें स्थान पर हैं।

टीमें:

मुंबई इंडियंस- सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कृनाल पांड्या, मिचेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान।

सनराइजर्स हैदराबाद- ऋद्धिमान साहा, शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, युसूफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, बेसिल थंपी, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed