फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians vs Rajasthan Royals ipl 2018 match 47 live scorecard at mumbai

MIvRR: बटलर ने राजस्थान को दिलाई शाही जीत, मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कम

Mon, 14 May 2018 03:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals ipl 2018 match 47 live scorecard at mumbai
jos buttler

जोस बटलर (94*) की बेहतरीन पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सुपरसंडे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी मात दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 47वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 12 गेंद शेष रहते ही लक्षय हासिल कर लिया। जोस बटलर को बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 94 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन


इस हार के साथ ही आईपीएल में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की रेस में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम हो गई हैं। मुंबई ने 12 में से केवल 5 मैचों में ही जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई हैं। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में से 6 में जीत हासिल कर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस द्वारा मिले 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही। पहली ओवर की पांचवी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने डार्सी शॉर्ट (4) को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। यहां से बटलर और रहाणे की जोड़ी ने पारी को संभाला लेकिन 14वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने राजस्थान को दूसरा झटका दिया। पांड्या ने अंजिक्य रहाणे (37) को कैच आउट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे विकेट के लिए बटलर और रहाणे के बीच 95 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने संजू सैमसन (26) को कैच आउट कराकर चलता किया। तीसरे विकेट के लिए सैमसन और बटलर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 2, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने रविवार को सुपरसंडे मुकाबले में राजस्थान रॉयल के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

एविन लेविस ने खेली शानदार पारी

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals ipl 2018 match 47 live scorecard at mumbai
लेविस

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहतरीन रही। दोनों बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी हुई ही थी कि जोफ्रा आर्चर ने सुर्यकुमार यादव (38) को जयदेव उनादकट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 87 रन की साझेदारी हुई। सुर्यकुमार के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने कप्तान रोहित शर्मा भी गोल्डन डक के शिकार हुए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें जयदेव इनादकट के हाथों कैच आउट कराया।

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाजी एविन लेविस को धवल कुलकर्णी ने सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 42 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 60 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इशान किशन (12) को बेन स्टोक्स ने संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनादकट ने कृणाल पांड्या (3) को के गौतम के हाथों कैच आउट कराया।

इसके अलावा आखिरी ओलर की पांचवी गेंद पर बेन स्टोक्स ने दमदार पारी खेल रहे हार्दिक पांड्या को सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। पांड्या ने 21 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 36 रन की दमदार पारी खेली। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट, जबकि धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट लिए।

RR ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals ipl 2018 match 47 live scorecard at mumbai
mivrr

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2018 के 46वें सुपरसंडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीमों में दो बदलाव किए थे। रहाणे ने डार्सी शार्ट, धवल कुलकर्णी और श्रेयस गोपाल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था, जबकि इश सोढ़ी, प्रशांत चोपड़ा और अंकित शर्मा को बाहर बैठना पड़ा। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था।

टीमें इस प्रकार हैंः-

मुंबई इंडियंस:  सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, कृणाल पंड्या, जेपी डुमिनी, इशान किशन, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), डार्सी शॉर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनाडकट,धवल कुलकर्णी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed