{"_id":"6197be83c9d42e42646cbb3c","slug":"mumbai-indians-and-kkr-bought-teams-in-emirates-t20-league-indians-players-may-play-in-this-league","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Emirates T20 League: मुंबई इंडियंस और कोलकाता ने दो टीमें खरीदी, भारत के खिलाड़ी भी हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Emirates T20 League: मुंबई इंडियंस और कोलकाता ने दो टीमें खरीदी, भारत के खिलाड़ी भी हो सकते हैं शामिल
Fri, 19 Nov 2021 08:42 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:42 PM IST
सार
मुंबई और कोलकाता के अलावा मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिकों ने भी इस लीग में टीम खरीदी है। इस लीग की रूपरेखा आईपीएल के पूर्व सीईओ सुंदर रमन ने तैयार की है।
विज्ञापन
इमिरेट्स क्रिकेट लीग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड अगले साल से नई टी-20 लीग शुरू करने जा रहा है। यह बहुत हद तक आईपीएल से मिलती-जुलती होगी और इसे मिनी आईपीएल भी कहा जा रहा है। इस लीग में कुल छह टीमें होंगी। इनमें से अधिकतर टीमें उन्हीं ग्रुप ने खरीदी हैं, जो किसी न किसी रूप में आईपीएल से जुड़े हुए हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम खरीदने वाले ग्रुप ने इस लीग में टीमें खरीदी हैं। यह लीग अगले साल जनवरी के महीने में शुरू होगी। बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों को भी इस लीग में खेलने की अनुमति दे सकता है। अगर ऐसा होता तो यह पहला मौका होगा भारत के पुरुष खिलाड़ी आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई और आईसीसी के अलावा किसी दूसरे बोर्ड की लीग में शामिल होंगे।
इस लीग के आयोजकों ने चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिकों से भी बात की थी, लेकिन अंतिम समय में चेन्नई के मालिकों ने इस लीग से दूर रहने का फैसला किया और कोई टीम नहीं खरीदी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आईपीएल की बाकी टीमों के मालिक भी इस लीग से जुड़े हुए हैं।
इमिरेट्स की छह टीमों के मालिक कौन
इमिरेट्स टी-20 लीग में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मालिकों के अलावा कपरी ग्लोबल और ग्लेजर फैमिली ने भी टीम खरीदी है। इन दोनों ग्रुप ने हाल ही में आईपीएल में टीम खरीदने के लिए बोली लगाई थी। इसके अलावा सिडनी सिक्सर्स के मालिकों ने भी इस लीग में एक टीम खरीदी है। इस लीग की रूपरेखा भी आईपीएल के पूर्व सीईओ सुंदर रमन ने तैयार की है। इस लीग का मालिकाना हक इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के पास होगा। आईसीसी ने भी इसे मान्यता दे दी है। जल्द ही इस लीग के मालिकों का आधिकारिक एलान हो जाएगा और इसके साथ ग्लेजर फैमिली क्रिकेट जगत में आधिकारिक तौर पर अपने कदम रखेगी।
विज्ञापन
बीसीसीआई और ईसीबी क्रिकेट बोर्ड के रिश्ते मजबूत
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अब तक अपने खिलाड़ियों को दूसरे किसी बोर्ड की टी-20 या टी-10 लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी है। हालांकि इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के लिए इस फैसले को बदला जा सकता है। इन दोनों बोर्ड के बीच रिश्ते काफी मजबूत हैं। ईसीबी ने हाल ही में आईपीएल के दो सीजन की मेजबानी की थी और इसके बाद बीसीसीआई की तरफ से टी-20 वर्ल्डकप 2021 की भी मेजबानी की। अब इमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को भरोसा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने की अनुमति देगा।