{"_id":"5708c3114f1c1bc50bc810c9","slug":"mumbai-indian-can-defeat-pune-sunriseres","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे के मुकाबले मुंबई इंडियंस के पास 'एक्स फैक्टर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे के मुकाबले मुंबई इंडियंस के पास 'एक्स फैक्टर'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान भारत के रोहित शर्मा और वेस्ट इंडीज के लेंडल सिमंस, किरॉन पोलार्ड, इंग्लैंड के जोस बटलर, न्यूजीलैंड के कॉरी एंडरसन और हार्दिक पांडया जैसे पॉवर हिटर 2015 और 2013 की चैंपियन मुंबई इंडियंस की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 9 में सबसे बड़ी ताकत हैं। इन्हीं के बूते मुंबई इंडियंस इस बार खिताब बरकरार सपने को पूरा करने की पुरजोर कोशिश करेगी।
विज्ञापन
ये सभी पॉवर हिटर शीर्ष क्रम से लेकर निचले क्रम तक मुंबई इंडियंस को पारी में टी-20 क्रिकेट के मिजाज के मुताबिक बराबर रन रफ्तार बनाए रखने का मौका बराबर मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा हालांकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई में टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल को छोड़ कर अपनी ख्याति के मुताबिक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित का खेल दनादन क्रिकेट के लिए बहुत मुफीद है। रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप में पांच मैचों में कुल 80 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज शनिवार को महेंद्र सिंह की धोनी की अगुवाई राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ मैच से मुंबई में वानखेड़े पर मैच से करेगी।
विज्ञापन
मध्यक्रम में नीचे किरॉन पोलार्ड, हार्दिक पांडया मिचेल मैक्लाघन जैसे ऑलराउंडर दनादन रन बनाने के साथ अपनी उपयोगी सटीक तेज गेंदबाजी के कारण मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम की तुरुप के इक्के साबित होंगे। मुंबई की चिंता अपने अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा का इस बार आईपीएल 9 सीजन के पहले हाफ में खेलने की संभावनाएं न के बराबर हैं।
अपनी खतरनाक यॉर्कर और सबसे अलग बॉलिंग एक्शन के कारण मलिंगा की गैरमौजूदगी से मुंबई इंडियंस का खिताब बरकरार रखने का सारा गणित बिगड़ सकता है। पिछली बार शुरू के छह मैचों में से पांच में मिली हार के बार मुंबई की गाड़ी पटरी पर जाने के साथ उसे पिछले संस्करण में खिताब जितवाने मे अहम रोल निभाया था । मुंबई का स्पिन आक्रमण की बागडोर अनुभवी हरभजन सिंह ही संभालेंगे। मुंबई के लिए पिछले सीजन में रोहित ने तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी।
रोहित ने इस संस्करण में पारी का आगाज करने के संकेत दिए हैं। बतौर ओपनर मुंबई के पास लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल और अंबाटी रायुडू के रूप में कई विकल्प हैं। देखना यह होगा कि भारत की रफ्तार की नई सनसनी राजस्थान के नाथू सिंह रफ्तार के साथ धार दिखाकर मुंबई के लिए विकेट चटकाने में कितने कारगर हो पाते हैं।