{"_id":"5c221e74bdec22571249247c","slug":"mumbai-cricketer-vaibhav-kesarkar-dies-after-heart-attack-on-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेलते हुए आया हार्टअटैक, 24 वर्षीय खिलाड़ी की हुई मौत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट खेलते हुए आया हार्टअटैक, 24 वर्षीय खिलाड़ी की हुई मौत
Tue, 25 Dec 2018 05:41 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 25 Dec 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में क्रिकेट के मैदान में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां खेल के दौरान एक क्रिकेटर की मौत हो गई। मामला मुंबई के भांडुप का है। खबरों के अनुसार 24 साल के वैभव केसरकर को मैदान पर खेलने के दौरान हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार को मुंबई के पूर्वी उपनगर भांडुप में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट में वैभव गांवदेवी टीम की ओर से खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि वैभव जब बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे तो उन्हें सीने में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद आनन-फानन में वैभव को उनके साथी खिलाड़ी नजदीकी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वैभव की मौत से उनके परिवारवाले और इलाके के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन