फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai create history over win Mumbai
IND Inning
120/3 (10.5 ov)
Target: 248
N. Tilak Varma 12(8)*
Abhishek Sharma 26 (21)
IND need 128 runs in 55 remaining balls

रणजी क्रिकेट में 80 साल बाद बना यह इतिहास

Thu, 11 Dec 2014 12:13 PM IST
अमर उजाला/मुंबई
अमर उजाला/मुंबई Updated Thu, 11 Dec 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
Mumbai create history over win Mumbai

जम्मू एंड कश्मीर ने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 40 बार की चैंपियन मुंबई को रणजी ट्रॉफी में हराकर इतिहास रचा। 237 रन के लक्ष्य को मेहमान टीम ने मैच के चौथे और आखिरी दिन लंच के 73 मिनट बाद छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। टूर्नामेंट के 80 साल के इतिहास में मुंबई पर जम्मू की यह पहली जीत है।

विज्ञापन


सुबह एक विकेट पर 58 रन से आगे खेलने उतरी जम्मू की हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज बंदीप सिंह जल्दी आउट हो गए। हालांकि पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले ओपनर शुभम खजूरिया ने 78 रन की पारी खेल टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
विज्ञापन


तीसरे विकेट के लिए इयान चौहान (30) के साथ 52 और चौथे विकेट के लिए कप्तान परवेज रसूल (32) के साथ खजूरिया ने 63 गेंद पर 53 रन की अहम साझेदारी निभाई। चौथे बल्लेबाज के रूप में शुभम जब आउट हुए उस समय टीम को जीत के लिए 66 रन की और दरकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि टीम के 171 रन के स्कोर पर ही खजूरिया और रसूल दोनों ही आउट हो गए लेकिन इसके बाद हरदीप सिंह ने 41 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिला दी। हरदीप ने छठे विकेट के लिए वसीम राजा के साथ 44 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। मैच के बाद जम्मू के कोच सुनील जोशी ने कहा कि पिछले 20 साल में पहली बार मुंबई के बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों के सामने असहज पाया।

Trending Videos

उन्मुक्त के विकेट से दिल्ली ने बोनस अंक गंवाया

Mumbai create history over win Mumbai

ओपनर उन्मुक्त चंद के 16 रन के भीतर आउट हो जाने से दिल्ली ने सौराष्ट्र को नौ रन से हराने के बावजूद बोनस अंक हासिल करने का मौका गंवा दिया। इस जीत से दिल्ली को पांच अंक मिले, जो छह भी हो सकते थे अगर टीम बिना विकेट गंवा 16 रन बना लेती।

दूसरी पारी में सौराष्ट्र को 240 रन पर आउट करने के बाद दिल्ली के पास बोनस अंक हासिल करने का सुनहरा मौका था। युवा नवदीप साहनी ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि सुमित नरवाल ने मैच में छह विकेट चटकाए और अर्द्धशतक भी बनाया। छह विकेट पर 163 रन से आगे खेलते हुए सौराष्ट्र ने 77 रन के भीतर अपने बाकी विकेट गंवा दिए।

नरवाल ने शेल्डन जैक्सन (51) और दिव्यराज चौहान (21) को आउट किया। इसके बाद नवदीप ने पुछल्ले बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। दिल्ली ने पहली पारी में 442 रन बनाए थे। जवाब में सौराष्ट्र की टीम पहली पारी में 217 रन पर सिमट गई थी जबकि फॉलोऑन खेलते हुए सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में 240 रन बनाए। दिल्ली यह मैच दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बनाकर जीत लिया।

युवराज ने दिलाई पंजाब को जीत

Mumbai create history over win Mumbai
‘मैन ऑफ द मैच’ युवराज सिंह की शानदार बल्लेबाजी से पंजाब ने हरियाणा को 120 रन से हरा दिया। युवराज के पहली पारी में 59 और दूसरी पारी में 130 रन की मदद से पंजाब ने हरियाणा के सामने जीत के लिए 321 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में हरियाणा की टीम 200 रन पर ही सिमट गई। सचिन राणा ने सर्वाधिक 86 रन बनाए। पंजाब की ओर से संदीप शर्मा, राजविंदर सिंह और लेग स्पिनर सरबजीत लड्डा ने तीन-तीन विकेट लिए।

बोनस अंकों से जीता हिमाचल
हिमाचल प्रदेश ने सर्विसेज को पारी और 29 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया। सर्विसेज के पहली पारी के 226 रन के जवाब में हिमाचल ने 479 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। सर्विसेज की दूसरी पारी में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 224 रन पर ही सिमट गई। रिषी धवन ने चार, बिपुल शर्मा न तीन और ‘मैन ऑफ द मैच’ विक्रमजीत मलिक ने दो विकेट लेकर सर्विसेज को पारी की हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed