{"_id":"5be7f56dbdec22693b024396","slug":"multan-sultans-contract-terminated-from-pakistan-super-league-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस से करार खत्म किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस से करार खत्म किया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भुगतान मुद्दों के कारण पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस से करार समाप्त कर लिया है।
विज्ञापन
मुल्तान सुल्तांस ने साल के शुरू में पीएसएल के तीसरे चरण में पदार्पण किया था और उनकी टीम में कप्तान शोएब मलिक और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम मौजूद थे।
विज्ञापन
टीम प्रबंधन में आस्ट्रेलियाई टॉम मूडी शामिल थे। पीसीबी ने शनिवार की रात को दिए बयान में कहा कि उसने मुल्तान सुल्तांस के मालिक शोन प्रोपर्टीज ब्रोकर एएलसी के साथ फ्रेंचाइजी करार समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
बयान के अनुसार, ‘इस करार के खत्म होने के साथ टीम के संबंध में सारे अधिकार पीसीबी के पास आ जाते हैं।’ शोन प्रोपर्टीज पीसीबी के बार बार याद दिलाने के बाद भी बैंक गारंटी सौंपने में विफल रही।