फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Multan Sultans beats Peshawar Zalmi by 8 wickets Mohammad Rizwan palayed 81 runs match winning knock

PSL 2021: रिजवान और धानी के आगे पस्त हुआ पेशावर जाल्मी, मुल्तान सुल्तान्स ने दर्ज की शानदार जीत

Mon, 14 Jun 2021 08:50 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 14 Jun 2021 08:50 AM IST
सार

पाकिस्तान सुपर लीग मैच में  मुल्तान सुल्तान्स ने पेशावर जाल्मी को 8 विकेट से हरा दिया। मुल्तान के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं बॉलिंग में शहनवाज धानी ने कहर बरपाया। 

विज्ञापन
Multan Sultans beats Peshawar Zalmi by 8 wickets Mohammad Rizwan palayed 81 runs match winning knock
पाकिस्तान सुपर लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग का 21वां मुकालबा 13 जून को पेशावर जाल्मी और मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में हुआ। इस मैच में मुल्तान सुल्तान्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पेशावर जाल्मी को 8 विकेट से रौंद दिया। मुल्तान को मैच जिताने में शहनवाज धानी और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


अबू धाबी में खेले गए मैच में मुल्तान सुल्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। पारी का आगाज करने उतरे हैदर अली और कामरान अकमल ने तूफानी अंदाज में बैटिंक करते हुए पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। हैदर 28 और कामरान 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मध्यक्रम में शोएब मलिक रोवमैन पॉवेल असफल रहे। 
विज्ञापन


छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शेरफने रुदरफोर्ड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर भी 22 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह पेशावर जाल्मी की टीम ने 7 विकेट पर 166 रनों का स्कोर बनाया। मुल्तान की ओर से खतरनाक गेंदबाजी करते हुए शहनवाज धानी ने सबसे ज्याद 4 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुलतान सुल्तान्स की टीम ने भी तेज-तर्रार शुरुआत की। पारी की शुरुआत करने वाले शान मसूद और मोहम्मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। मसूद 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए शोएब मकसूद ने रिजवान के साथ पारी को आगे बढ़ाया। 


रिजवान ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 82 रन बनाए। वहीं मकसूद ने आक्रामक रुख अख्तियार कर 31 गेंदों पर 61 रन की धुंआधार पारी खेली। इस तरह मुल्तान सुलतान्स ने 16.3 ओवर के खेल में 2 विकेट पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में मारक गेंदबाजी करने वाले शहनवाज धानी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed