{"_id":"57e2370a4f1c1b0502a82e05","slug":"msk-prasad-becomes-new-india-s-chief-selecators","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महज 6 टेस्ट खेलने वाले एमएसके प्रसाद बने भारत के नए मुख्य चयनकर्ता ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महज 6 टेस्ट खेलने वाले एमएसके प्रसाद बने भारत के नए मुख्य चयनकर्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Sep 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : getty
टीम इंडिया के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच से एक दिन पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के चयन के लिए गठित नई टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएसके प्रसाद को चयनकर्ता समिति का चीफ बनाया गया है।
बीसीसीआई की 87वीं सलाना आम बैठक में नई चयनकर्ता समिति का ऐलान किया गया। एमएसके प्रसाद वर्तमान मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल की जगह लेंगे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार जोन के आधार पर चयनकर्ताओं के चयन के बजाए इस पद के लिए इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे थे।
एमएसके प्रसाद की 5 सदस्यीय नई टीम में पूर्व क्रिकेटरों देबांग गांधी, सरनदीप सिंह, जतिन परांजपे और गगन खोड़ा को रखा गया है। सभी चयनकर्ताओं के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव की बात करें तो कुल मिलाकर 13 टेस्ट और 31 वनडे में खेलने का अनुभव है।
मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का चयन चौंकाने वाला है क्योंकि उनके पास सिर्फ 6 टेस्ट और 17 वनडे मैच खेलने का अनुभव है जबकि इस पोस्ट के लिए वेंकटेश प्रसाद समेत कई अनुभवी क्रिकेटरों ने दावेदारी पेश की थी। इस पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 96 प्रथम श्रेणी और लिस्ट-ए के 88 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
शिर्के फिर बने बीसीसीआई सचिव
अजय शिर्के को आज निर्विरोध रूप से भारतीय क्रि केट कंट्रोल बोर्ड की एजीएम में एक बार फिर बोर्ड का सचिव चुन लिया गया। शिर्के ही इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। अनुराग ठाकुर के बीसीसीअई अध्यक्ष बनने के बाद 62 वर्षीय शिर्के ने 22 मई को सचिव पद संभाला था। शिर्के का कार्यकाल एजीएम तक तय किया गया था। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के प्रमुख शिर्के को बीसीसीआई और आईसीसी के के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार का करीबी माना जाता है।

Trending Videos
इससे पहले चयन समिति में रहे हैं एमएसके प्रसाद
विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएसके प्रसाद इससे पहले पिछले साल नवंबर से संदीप पाटिल की अगुवाई वाली चयन समिति में बतौर सदस्य शामिल थे। 5 सदस्यीय चयन समिति में शामिल सदस्यों में सरनदीप सिंह, देवांग गांधी और जतिन परांजपे पहली बार शामिल किए गए हैं।
दो दिन पहले ही इन आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया था। प्रसाद ने 1998 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। अपने 6 टेस्ट मैचों के करियर में पहला मैच 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 2000 में उन्हें एक बार टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया और उसके बाद फिर से वह कभी भी टीम में जगह नहीं बना सके।
एमएसके प्रसाद ने अपने 96 प्रथम श्रेणी मैचों में 27.73 की औसत से 4021 रन बनाए हैं जबकि 266 खिलाड़ियों को आउट करने में उनकी भूमिका भी रही। वह 2007-08 में आंध्र प्रदेश की रणजी टीम के कप्तान चुने गए। इसके बाद 2008 में उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया। बाद में वह क्रिकेट प्रशासक बन गए और 6 साल तक प्रसाद आंध्र क्रिकेट संघ के क्रिकेट निदेशक बने रहे।