{"_id":"5ce3fc84bdec2207657b9c74","slug":"ms-dhoni-will-be-india-s-trump-card-at-world-cup-2019-says-zaheer-abbas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस पाकिस्तानी ने भी माना धोनी का दम, बोले- विश्व कप में होंगे टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस पाकिस्तानी ने भी माना धोनी का दम, बोले- विश्व कप में होंगे टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 22 May 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप के प्रबल दावेदारों में गिनते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास ने कहा कि दो विश्व कप जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी का ‘क्रिकेटिया दिमाग’ टीम इंडिया के लिये ट्रंपकार्ड साबित हो सकता है।
2 of 8
धोनी
- फोटो : file
भारत को टी-20 (2007) और 50 ओवरों का विश्व कप (2011) दिला चुके धोनी का यह आखिरी विश्व कप है जबकि बतौर कप्तान विराट कोहली पहली बार विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे। अब्बास ने पाकिस्तान से भाषा को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा, ‘भारत के पास धोनी जैसा जीनियस है जो असल में टीम का दिमाग है। वह क्रिकेट को इतना अच्छा समझता है कि कप्तान और कोच को उसके अनुभव का फायदा जरूर मिलेगा। उसके पास दो विश्व कप जीतने का अनुभव भी है लिहाजा वह टीम का ट्रंपकार्ड साबित हो सकता है।’
3 of 8
team india
उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों की ऐशगाह इंग्लैंड की पिचें भारत को रास आएंगी क्योंकि उसके पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। अपने दौर में एशियाई ब्रैडमेन के नाम से मशहूर रहे अब्बास ने कहा, ‘हाल ही में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे श्रृंखला में वहां 350 रन भी बने हैं यानी पिचें बल्लेबाजों की मददगार है और विकेटों पर बिल्कुल घास नहीं है। ऐसे में गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद कम ही है और भारतीय बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
zaheer abbas
भारत के लिए चौथे नंबर का बल्लेबाजी क्रम दुविधा बना हुआ है लेकिन पाकिस्तान के लिये 78 टेस्ट और 62 वनडे खेल चुके अब्बास शीर्षक्रम में ज्यादा बदलाव के हिमायती नहीं हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजी क्रम तो कप्तान की पसंद है लेकिन मेरा मानना है कि शीर्ष चार बल्लेबाजों का क्रम स्थिर होना चाहिए। इसके बाद निचले क्रम में बदलाव किये जा सकते हैं लेकिन ऊपर नहीं।’
विज्ञापन
5 of 8
team india
भारत के अलावा उन्होंने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को भी विश्व कप के दावेदारों में बताया । उन्होंने कहा ,‘इस विश्व कप का प्रारूप ऐसा है कि फिटनेस सफलता की कुंजी होगी । वहां के मौसम और हालात को देखते हुए सबसे फिट टीमें ही अंतिम चार में रहेंगी।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।